Breaking

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

प्रयागराज / फांसी के फंदे से लटका मिला डिप्टी सीएमओ का शव

 प्रयागराज होटल में बेडशीट के फंदे से लटका हुआ डिप्टी सीएमओ का शव पाया गया। जिससे हड़कंप मच गया। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे प्रयागराज के होटल में वाराणसी के रहने वाले प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का सिविल लाइंस के होटल विट्‌ठल के कमरे में शव मिला है। सोमवार को सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा। सीएमओ को फोन किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुचना पर करीब साढ़े दस बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची। होटल के कमरा नंबर 106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से खोला गया। फोरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है। डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले हैं। वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। मौके डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री व डीसीपी नगर दीपक भुकर भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments