Breaking

रविवार, 26 मार्च 2023

बांकेगंज ( खीरी) / विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम


   ●  बारह जोड़ों ने लिए सात फेरे, गायत्री पीठ से आए पुरोहितों ने विवाह संपन्न कराया

 बांकेगंज खीरी। विकासखंड बांकेगंज के सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक बांकेगंज के बारह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

      ब्लॉक सभागार में सामूहिक विवाह को देखते हुए सुबह से ही इंतजाम किए जाने लगे थे। सभागार को सजाया गया था। जोड़ों के आने के बाद गायत्री पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में विधिपूर्वक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। इस बीच गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा लगातार मंत्रोच्चार किया गया। समाज कल्याण द्वारा वधू को 10000 रुपए तक का सामान दिया गया तथा वधू के बैंक खाते में 35000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

◆ धर्मवीर गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments