Breaking

गुरुवार, 16 मार्च 2023

प्रयागराज में स्मैक तस्करों खिलाफ खोला मोर्चा,करछना में महिला-तीन लड़कों को पकड़कर कस्बेवालों ने की पिटाई

प्रयागराज में खुलेआम हो रही स्मैक की बिक्री से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। युवा अपने नशे की लत पूरी करने के लिए घर के जेवर, नगदी चुरा कर स्मैक खरीद रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने स्मैक बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसमें सबसे पहले करछना कस्बे में स्मैक बेचने वाली एक महिला और उसके साथ काम करने वाले दो लड़के कस्बे वासियों के हत्थे चढ़े। जिनकी पिटाई की गई। इस बीच महिला और एक लड़का तो भाग निकले लेकिन दूसरे लड़के को कस्बेवालों ने पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों की ओर से स्मैक कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने से पुलिस भी बैकफुट पर आ गई है। जिससे नशा कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
स्कूली लड़कों समेत पारिवारिक लोग हो रहे बर्बाद
करछना कस्बे के रहने वाले अभय प्रताप सिंह, दीपक, अजय कुमार, अजय प्रताप सिंह, राजेश, अमित मिश्रा आदि का कहना है कि कस्बे में पिछले काफी दिनों से एक महिला स्मैक बेच रही है। स्मैक की लत लगने की वजह से कई स्कूली बच्चे और कस्बे के कारोबारी अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। लड़के अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए घर में चोरी करते हैं। साइकिल चुरा कर भेज देते हैं। पत्नी, मां, बहन के जेवर चुरा
कर बेच दे रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। पुलिस से कई बार शिकायत की गई। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी वहीं एक महिला व कुछ लोगों को पकड़कर पीटा गया इस बात से परेशान कस्बे वालों ने इन नशे कारोबारियों के खिलाफ खुद अभियान छेड़ा। जिसके तहत बीती रात स्मैक बेचने वाली पुष्पा नाम की एक महिला और दो तीन और लड़कों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। उनकी पिटाई की। एक लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
दीपक सिंह ने बताया कि लोगों की इस अभियान में पुलिस भी सहयोग कर रही है। एक ऐसे लड़के को भी पकड़ा है। जो अपनी पत्नी की पाजेब और कर चांदी की करधनी चुराकर बेचने जा रहा था और उससे मिलने वाले पैसे से वह स्मैक खरीद कर पीता। करछना पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने स्मैक बेचने वालों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। जांच की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इसमें का धंधा करने वाले अन्य लोगों पर भी जल्दी ही एक्शन लिया जाएगा। उनकी लिस्ट बनवाई जा रही है।हालाकि जिस पुष्पा नाम की महिला पर स्मैक बेचने का
आरोप है, उसका कहना है कि उसके साथ जाति की गई है। मारा पीटा गया है। वह अधिकारियों से इसकी शिकायत करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments