Breaking

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

स्वास्थ्य विभाग ने खीरी जिले में टीबी के खिलाफ छेड़ा क्षय रोग खोजी अभियान

896000 की आबादी में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

लखीमपुर खीरी। टीबी के मरीजों को खोजने के लिए सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान 24 फरवरी से चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत 8 लाख 96 हजार की आबादी को कवर किया जाएगा। इसे लेकर एक समीक्षा बैठक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी से 5 मार्च तक सक्रिय  क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी। वहीं इस अभियान को व्यापक रूप से चलाने और इसकी मॉनिटरिंग को लेकर भी प्लान बनाया गया है। 24 फरवरी से शुरू होने वाले सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए 302 टीमें लगाई गई हैं। जिसमें 60 सुपरवाइजर 22 (एमओटीसी) सेक्टर सुपरवाइजर कार्य करेंगे। यह अभियान 22 टीबी यूनिट के अंतर्गत चलाया जाएगा और इससे जिले की 20 प्रतिशत आबादी करीब 8 लाख 96 हजार को जोड़ा जाएगा। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव तक पहुंच कर टीबी के मरीजों को खोजा जाएगा। वहीं उनकी जांच भी कराई जाएगी। इसी के साथ जो भी टीबी के मरीज मिलेंगे। उन्हें पूर्ण उपचार के साथ निश्चय पोषण योजना का भी लाभ दिया जाएगा और गरीब मरीजों को पोषण किट योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments