लखीमपुर अपडेट / आज का पन्ना
दैनिक जनजागरण न्यूज:
◆ सम्पूर्णानगर चीनी मिल ने गन्ने का बकाया भुगतान बैंकों को भेजा :
सम्पूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल उपक्रम खीरी - पीलीभीत ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान मंगलवार को बैंकों को भेज दिया है। मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 31- 12 - 2022 से 05- 01 - 2023 तक छः दिन का खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान 10 करोड़ 68 लाख 97 हजार रुपए बैंकों को भेज दिया गया है। पेराई सत्र 2022 - 23 की शुरुआत से 05- 01- 2023 तक 11,529 कृषकों से खरीदे गए गन्ने का बकाया 59 करोड़ 41 लाख 78 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
◆ एक्शन में खीरी पुलिस
● थाना मितौली पुलिस द्वारा 01 नफऱ वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त राजाराम पुत्र मंगरे को गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना पलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त इजमाउल हक पुत्र किश्वर खान को गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना पलिया पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त युनुस पुत्र चुन्ना उर्फ अब्दुल हबीब को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, 03 नफर वांछित अभियुक्तों व 01 नफर वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
● दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, सरकारी यूकेलिप्टिस की चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की सुस्त गति पर कड़ी नाराजगी जताई, हर हाल में इनका निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
◆ निर्देश : डीएम ने कहा कि मैं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर उसकी प्रगति देखूंगा और अगर अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं रही तो कार्यदायी संस्था पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करुंगा। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिवार्य रूप से जहां पर काम हो रहा है वहीं रहें, लखनऊ में नहीं। समीक्षा बैठकों में जो तय होता है, कार्यदाई संस्था उसकी नियमित समीक्षा करें। अगर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा जाएगा। फिर भी काम तेजी से नहीं होता है कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
◆ निर्वाचित : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ रवि शंकर त्रिवेदी ए आईं सी सी(अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी)के सदस्य निर्वाचित।जिले से दो और नेता जफर अली नक़वी व सतीश आजमानी भी निर्वाचित हुए।
● जायजा : एडी बेसिक के अलावा मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी ने लिया कई परीक्षा केंद्रों का जायजा। एकाध केंद्रों पर मिली कमियां, दिए दिशा निर्देश।
◆ एक्शन में एसडीएम : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 को शासन की मंशानुसार पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सभी उप जिलाधिकारियों ने तहसील क्षेत्रों में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा का जायजा लिया। सभी उप जिलाधिकारियों ने परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
● कसा शिकंजा : खीरी जिले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सभी सात तहसीलों में एसडीएम न केवल स्वयं अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान संभाले है, बल्कि वह डीएम को नियमित रिपोर्ट भी कर रहे हैं। सभी तहसील क्षेत्रों के मुख्य मार्ग में वर्षों से अतिक्रमण जमाये अतिक्रमणकारियों पर मंगलवार को भी प्रशासन ने शिकंजा कसा।
◆ गिरफ्तार : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● भारत नेपाल बॉर्डर पर बिना वीजा के चीनी नागरिक वांग को पकड़े जाने का मामला, भारत के खिलाफ साजिश रचने की धारा बढ़ाई गई, पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 121 और 121 A बढ़ाई।
◆ महोत्सव : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● गत दिवस जिला सहकारी बैंक लखीमपुर में तीन दिवसीय नाबार्ड फगुवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र " टेनी' रहे।
◆ युवा प्रशिक्षण : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● प्रशिक्षण : गांव में नेतृत्व क्षमता को विकसित कर ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की सहभागिता के लिए युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण ,जिला ग्राम विकास संस्थान में नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में आयोजित किया गया | इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments