Breaking

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

डीएम - सीडीओ ने विकास भवन में किया मिलेट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, 6 मार्च तक चलेगी प्रदर्शनी

● विकास भवन में सजी श्रीअन्न मिलेट्स प्रदर्शनी, डीएम-सीडीओ ने किया शुभारंभ।

● आमजन, अफसरों ने भी खरीदे मिलेट्स उत्पाद, किसानों ने लिया मिलेट्स अपनाने का लिया संकल्प।

लखीमपुर खीरी 25 फरवरी। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट (श्री अन्न) वर्ष 2023 के अवसर पर आमजन को श्री अन्न के बारे में जानकारी प्रदान करने, श्री अन्न से तैयार आटा, अन्य उत्पाद की उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास भवन में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, शनिवार को मिलेट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ फीता काटकर किया।

डीएम ने श्रीअन्न प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों पर एक-एक मिलेट्स उत्पादों के संबंध में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने मिलेट्स उत्पादों को न केवल स्वयं खरीदा बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। यह प्रदर्शनी 25 फरवरी से शुरू होकर 06 मार्च तक (राजकीय अवकाश को छोड़कर) चलेगी।

लियाकत के मिलेट उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
स्टाल पर आर्यावर्त फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० के
डायरेक्टर लियाकत अली ने बाजरा, रागी, मक्का युक्त मल्टीग्रेन आटा, ग्राम- पहाड़ापुर विकास खण्ड 
-बेहजम में स्थापित प्रसंस्करण इकाई पर तैयार करके विक्रय किया जा रहा है।

कुसुम ब्रांड का मिलेटयुक्त मल्टीग्रेन आटा, सरसों का शुद्ध तेल ने भाया सभी का मन
मनीश वर्मा के ग्राम - बिजौरिया, ब्लॉक–लखीमपुर में स्थापित प्रसंस्करण इकाई पर तैयार करके कुसुम ब्राण्ड के नाम से मिलेट (श्रीअन्न) युक्त मल्टीग्रेन आटा, सरसों का शुद्ध तेल का विक्रय किया जा रहा है। सतीश वर्मा द्वारा अपने फार्म ग्राम प्रसादपुर लन्दनपुर, विकास खण्ड-गोला पर उत्पादित शुद्ध शहद भी बिक्री हेतु उपलब्ध है। 

अन्न किसानों के लिए प्राकृतिक कृषि पद्धति से फसलों उत्पादन के लिए प्रेरणा बने किसान हरप्रीत
किसान हरप्रीत सिंह ने बिना किसी रसायनिक उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायन के प्राकृतिक कृषि पद्धति से गन्ना उत्पादन किया गया है। हरप्रीत जनपद में अन्न किसानों के लिए प्राकृतिक कृषि पद्धति से फसलों उत्पादन के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे। प्राकृतिक विधि से तैयार गन्ने से बिना किसी रसायन के प्रयोग के गुड़ तथा गुड़ उत्पाद स्टाल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

श्री अन्न (मिलेट्स) प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी , जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारी/ कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments