24 जनवरी 2023, गोला गोकर्णनाथ - खीरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० विजय प्रकाश के निर्देशन एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० डालचंद के मार्गदर्शन में शहर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, योग वेलनेस सेंटर, नगर गोला द्वारा प्रसिद्ध "उच्च प्राथमिक विद्यालय, हफीज़पुर" में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु शिविर के द्वितीय दिवस योगाभ्यास कराया गया।
शिविर का द्वितीय दिवस बालिका दिवस को समर्पित रहा। विद्यार्थियों को योग सहायक राजदीपिका तिवारी ने स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योगाभ्यास सहित बुद्धि विकासक, तनाव प्रबंधन में लाभदायक सूक्ष्मव्यायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन, भस्त्रिका, सूर्यभेदन, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, प्रणव प्राणायाम सहित शांभवी मुद्रा का अभ्यास कराया एवं योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन ने इससे होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना कुमारी, सहायक अध्यापिका दीप्ति चौधरी, शारीरिक शिक्षा अनुदेशिका सारिका रानी, अनुदेशिका अनीता मिश्रा आदि उपस्थित रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments