Breaking

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५०

        लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५०
       ◆ गिरफ्तार :
● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राजबहादुर कुमार को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, 04 नफर वारंटी अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया।
● कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, पत्रकार पर हमला से संबंधित पंजीकृत अभियोग में 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
हादसा : ईसानगर क्षेत्र में चक्की में आंटा पिसते समय हुआ ब्लास्ट, चक्की के पत्थर टूटने से दो लोग हुए घायल, एक जिला अस्पताल रेफर।

मैगलगंज - खीरी : बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आज चलेगा अभियान, नायब तहसीलदार मितौली, एसडीओ,जेई की मौजूदगी में मैगलगंज कस्बे में चलाया जाएगा अभियान।

●  132kv मेन सप्लाई  बन्द  होने के कारण 11kv के सभी फीडर  बन्द हो गए हैं, जिसके चलते शहर की बिजली सप्लाई कई जगह बाधित और प्रभावित रही.....शिफ्ट वाइज़ बिजली दी जा रही है प्रभावित मोहल्लों में।

भूकंप : शहर में भूकंप के झटके आये जस्ट 2:29 पर, लखीमपुर खीरी सहित आसपास के कई जिलों में भूकंप के झटके।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में खीरी के द सेटेडल होटल में मंगलवार को एक दिवसीय निवेशक एवं निर्यातक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं उद्योग विभाग ने किया।इस दौरान 64 उद्यमियों ने 1743.57 करोड़ धनराशि के निवेश प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

यूपी दिवस : मंगलवार को करीब 11 बजे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा विनोद शंकर अवस्थी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप जलाकर यूपी दिवस का विधिवत शुभारंभ किया। परिषदीय विद्यालय की बालिका ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक लंबी श्रंखला हुई।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है।

सड़क सुरक्षा : यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कैंप लगा। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने यातायात विभाग के सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रयासों की प्रशंसा की।

अतिक्रमण : शहर के शाहपुरा लकोठी चौराहे से लेकर नौरंगाबाद चौराहे तक अवैध अतिक्रमण पर  चली प्रशासन की जेसीबी, सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह के साथ नगर पालिका ईओ संजय कुमार भी रहे मौजूद, संकटा देवी रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने कहा कि प्रशासन के द्वारा संकटा देवी रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं 26 जनवरी के बाद से संकटा देवी रोड पर भी अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

गौसेवा : लखीमपुर खीरी तहसील मितौली कस्बे में एक नंदी महाराज 2 हफ्ते से घायल घूम रहे थे जिनके सिर में रस्सी बंधी होने के कारण घाव बढ़ता चला जा रहा था जिसे पकड़ने की कोशिश लगातार की जा रही थी लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगती थी आज आखिरकार मितौली के गौ सेवकों द्वारा नंदी महाराज को कब्जे में लेकर उनको उनकी भयानक पीड़ा से मुक्त कराया गया इसमें मुख्य सहयोगी तहसील अध्यक्ष पंडित नितिन शर्मा राहुल राठौर कालिया राज राहुल शर्मा वा सोनू पांडे भारत यादव आदि गौ सेवक मौजूद रहे इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी डॉक्टर्स की टीम को जाता है जो सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचते हैं अरुण कुमार अवस्थी पारस जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय गौ रक्षक दल।

ग्रैंड रिहर्सल : आगामी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चल रही परेड के अभ्यास के क्रम में ग्रैंड रिहर्सल आज पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा उपस्थित रहकर परेड का निरीक्षण किया गया, साथ-ही- साथ परेडकर्मियों के मेहनत की सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस पर पूरे जोश व जज्बे के साथ परेड करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

बालिका दिवस : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा विनोद शंकर अवस्थी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी गणेश कुमार साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ जनपद की इंटरमीडिएट में टॉपर बालिका अंजली कुशवाहा को ₹20 हजार की चेक प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने जनपद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉप 10 बालिकाओं को 05-05 हजार का चेक प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान मंत्री ने बालिकाओं से संवाद करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

योग : क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० विजय प्रकाश के निर्देशन एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० डालचंद के मार्गदर्शन में शहर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, योग वेलनेस सेंटर, नगर गोला द्वारा प्रसिद्ध "उच्च प्राथमिक विद्यालय, हफीज़पुर" में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु शिविर के द्वितीय दिवस योगाभ्यास कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments