Breaking

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

कौशांबी जिलाधिकारी ने अलवारा झील का किया स्थलीय निरीक्षण

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अलवारा झील के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं प्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 राम सिंह यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षणकिया.जिलाधिकारी ने अलवारा झील का अवलोकन कर तहसीलदार से झील का क्षेत्रफल आदि जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को अलवारा झील के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने को भी दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दियें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को आगामी गर्मी के समय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दियें।प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि अलवारा झील को जलीय जैव विविधिता पार्क  एवं नौकायन आदि के रुप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अलवारा झील में आधारभूत सुविधाओ के विकास, वॉच टावर एवं जन-जागरूकता करने के लिए वन विभाग द्वारा रू 25 लाख की धनराशि उपलब्ध करायी गई है, शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेंगीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments