सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, प्रयागराज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, उसके खिलाफ कॉल गर्ल ने मुकदमा दर्ज करवाया है, कॉल गर्ल ने पहले आजमगढ़ से प्रयागराज आई थी,यहां उसने एक दूसरे युवक से शादी की इसके बाद सरकारी कर्मचारी से प्यार किया. इसी बीच कई बातों को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया और मामला पुलिस के पास पहुंचा. दरअसल, सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त एक लड़की को आजमगढ़ की पुलिस ने पकड़ा था. कुछ दिनों पहले वो युवती प्रयागराज आ गई. यहां भी उसने गलत काम नहीं छोड़ा. समाज में रहने के लिए लड़की ने एक व्यक्ति से शादी भी कर ली. इसी बीच उस लड़की से एक सरकारी कर्मचारी की मुलाकात हो गई. सरकारी कर्मी की उससे नजदीकियां बढ़ने लगीं. इसके बाद लड़की ने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया. सरकारी कर्मचारी लड़की के प्रेमजाल में फंस गया. सरकारी कर्मचारी और लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गईं. इसी बीच साल सरकारी कर्मचारी की पत्नी की गंभीर बीमारी से मौत हो गई. अंतिम संस्कार के समय लड़की (कॉल गर्ल) वहां पहुंच गई और अपने खुद को उसकी पत्नी बताने लगी. यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. वहां इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया. लड़की ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा तो लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया. इससे नाराज लड़की ने पुलिस के पास जाकर लूट की एफआईआर दर्ज करवा दी. वहीं आपस में विवाद बढ़ा तो युवक ने लड़की से दूरियां बढ़ा लीं. लड़की ने युवक की पत्नी होने का दावा किया. इसको लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ तो लड़की ने लूट के साथ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई. हालांकि, पुलिस को दोनों की सच्चाई के बारे में पता था. इस दौरान लड़की ने सीएम के साथ अन्य अधिकारियों को चिट्ठी लिखी और धमकी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह खतरनाक कदम उठा लेगी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बुधवार, 11 जनवरी 2023
प्रयागराज / सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, कॉलगर्ल ने की थी शिकायत
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments