Breaking

बुधवार, 11 जनवरी 2023

वाराणसी / रेल संरक्षा आयुक्त ने अधिकारियों संग किया स्टेशनों का गहन निरीक्षण परखी गुणवत्ता

वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेल खण्ड के दोहरीकरण कार्य के अन्तर्गत दोहरीकृत फरिहा सठियाँव 29.38किमी  रेल खण्ड पर सठियांव आजमगढ़ नवनिर्मित अप लाइन एवं आजमगढ़-फरीहा नवनिर्मित डाउन लाइन का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर सर्किल मो लतीफ खान द्वारा आज मंगलवार को किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त मो लतीफ ने सबसे पहले फरिहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया दोहरीकृत  सेक्शन के मानक के अनुरूप स्टेशन की पूर्ण ब्लॉक वर्किंग,सिगनलों की स्टैण्डर्ड II(आर) में इंटर लॉकिंग,कलर लाइट सिग्नलिंग,स्टेशन पैनल  VDU प्रणाली के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ पॉइंट्स सिगनलों के रूट सेटिंग, मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, पैदल उपरिगामी पुल,प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई,ब्लॉक ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प,फीडर पावरसप्लाई वितरण प्रणाली नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी। इसके बाद उन्होंने किमी सं-57/5 पर LWR No- 10 में पड़ने वाले स्विच एक्स्टेंशन जॉइंट संख्या- 19  का गहन निरीक्षण किया म।इसी क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त ने किमी सं-57/4 पर पॉइंट्स सं-208A एवं 209B, माईनर  ब्रिज सं-39,कर्वेचर सं-5 एवं समपार फटक सं-36का संरक्षा निरीक्षण किया।दोहरीकृत रेल खण्ड के मानकों के अनुरूप विकसित सभी कार्यो को ठीक पाया।
तदुपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त फरिहा-सरायरानी ट्रॉली निरीक्षण करते हुए सरायरानी स्टेशन पहुँचे और स्टेशन पर दोहरीकरण सम्बंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया और रेल यात्रियों एवं कार्यरत रेल कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु विभिन्न पहलुओ की जाँच की। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त फरिहा-आजमगढ़ रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटक संख्या-35, किमी सं-48/ 19-21 पर ओवर हेड विद्युत लाइन क्रासिंग की मानक के अनुरूप संरक्षा परखी।आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और दोहरीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,स्टेशन वर्किंग रूल,केंद्रीकृत स्टेशन पैनल,पैदल उप रिगामी पुल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग,अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,ब्लॉक ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प ,पैनल इन्टर लॉकिंग, फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली व नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी।इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ट्रॉली निरीक्षण करते हुए  सठियाँव रोड रेलवे स्टेशन पहुँचे और  स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने दोहरीकृत मानकों के अनुरूप स्टेशन वर्किंग रुल, प्लेटफार्म के विस्तार,प्लेट फार्म से ओवर हेड की ऊँचाई,पैदल उपरिगामी पुल से ओवर हेड क्लियरेंस,कलर लाइट सिगनलिंग,प्लेटफार्म शेड  एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।फरिहाँ- सठियाँव रेल खण्ड पर निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा आयुक्त ने ब्लाक सेक्शन में दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों के सुधार,नई लाइन के कर्वेचर के इन्डेन्ट ,नवनिर्मित पूल पुलियाओं ब्लाक सेक्शन में स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लियरेंस तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया।उक्त सभी स्टेशनों में यात्री सुविधाओं के आवश्यक प्रावधान हैं।
ज्ञातव्य हो की फेफना-इंदारा (50.00 किमी)मऊ- शाहगंज (99.75 किमी) सेक्शन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य को पिंक बुक आइटम नंबर 12 के तहत मंजूरी दी गई थी। 1028.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत और 1.59% आरओआर के साथ 2016-17 के 32। 2018 में रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड को यह काम स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसमें पूर्वोत्तर  रेलवे निर्माण संगठन द्वारा अंतिम रूप दिए गए भवनों और प्रमुख पुलों के अनुबंध शामिल हैं। इन लाइनों के दोहरीकरण से एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करके भीड़भाड़ वाले उत्तर मध्य रेलवे मार्ग पर दबाव कम हो जाएगा।निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय,मुख्य परियोजनाप्रबंधक(RVNL)विकास चन्द्रा, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्लानिंग पवन कुमार,मुख्य विद्युतडिज़ाइन इंजीनियर सुदेश कुमार,उप रेल संरक्षा आयुक्त बलबीर यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडलपरिचालन प्रबंधक ए पी सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण)आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकजकेशरवानी ,वरिष्ठ मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय,मंडल इंजीनियर (सामान्य) पीपी कुजुर समेत रेल विकास निगम लिमिटेड मुख्यालय, वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने आम जनता को यह चेताया कि सठियाँव-आजमगढ़-फरिहा रेल खण्ड को आज से दोहरीकृत समझें और रेलवे ट्रैक तथा ओवर हेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments