Breaking

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

युवराज दत्त महाविद्यालय में संगोष्ठी कर विद्यार्थी परिषद ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

     लखीमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर इकाई द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर युवराज दत्त महाविद्यालय में ओपन माइक इवेंट  एवं संकल्प क्लासेस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य अभाविप रूपेश अवस्थी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण का ध्येय रखकर सिर्फ 39 वर्ष की आयु में ही वे पूरे विश्व पर छा गए। विदेशों में दिए इनके भाषण से अभिभूत अमेरिकी आज भी इनका लोहा मानते हैं।  इस अवसर पर विभाग प्रमुख माधव चतुर्वेदी ने कहा विवेकानंद जी को भारत ही नहीं पूरा विश्व इन्हें आध्यात्मिक और प्रबंधन गुरु मानता है। महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह ने कहा कि देश का युवा जब समृद्ध और कुशाग्र बुद्धि वाला होगा तभी देश तरक्की की राह पर होगा। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से परिषद जिला संयोजक अमन गुप्ता, तहसील संयोजक विनीत अवस्थी, उमंग तिवारी,सुधांशू  प्रजापति, शिखर , आदित्य, अभय शुक्ला आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments