Breaking

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३९

          लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३९

                 ● तबादला : 
गणेश प्रसाद साहा होंगे लखीमपुर खीरी के नए पुलिस अधीक्षक , संजीव सुमन को भेजा गया मुजफ्फरनगर।

            ◆ गिरफ्तार
● थाना भीरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचाव कारतूस बरामद करके गिरफ्तार किया गया।

● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन को गिरफ्तार किया गया।

● थाना तिकुनियां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 01 नफर अभियुक्त विन्दर उर्फ बिन्दी पुत्र श्याम सिंह को 01 अदद एलईडी टीवी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

● थाना भीरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के मोबाइल सहित अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

● थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रु0 का इनामिया अभियुक्त बब्लू उर्फ गुफरान को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

कवच योजना : आज जिला खीरी के थाना गौरीफंटा क्षेत्र मे कवच योजना के तहत भारत नेपाल सीमा पर लगी एसएसबी व एनजीओ और बॉर्डर के ग्राम सूडा बूडा ,सिंघिया, पिपरौला  बनकटी बजाही के गावो मे जाकर बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी बचपन बचाओ अभियान  बाल विवाह इंडो नेपाल सीमा पर बसे गांव सूडा बूडा ,सिंघिया, पिपरौला  बनकटी बजाही  के गांव मे  तथा बॉर्डर पर लगे एसएसबीके बीओपी  पर लगे जवानों से और भारत नेपाल के एनजीओ से संपर्क सूत्र आदान वार्ता कर दूरभाष का आदान प्रदान व जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

दुष्कर्म का प्रयास :  5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास.. चचेरे भाई पर रेप के प्रयास का आरोप... दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज आरोपी फरार
खीरी थाना क्षेत्र की घटना।
वाया-प्रतीक श्रीवास्तव

◆ यातायात विभाग खीरी :
● एआरटीओ ने ओवर स्पीडिंग पर काटे चालान।
● हाई स्पीड से चलने वाले वाहनों को रोककर वसूला जुर्माना।
● खीरी जिले के विभिन्न मार्गो पर चलाया अभियान।
● बसों के अंदर सवार यात्रियों को प्रचार सामग्री देकर किया जागरूक।
● एंबुलेंस चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी।
● ओवर स्पीडिंग की तो रद्द होगा लाइसेंस- रमेश चौबे, ARTO

● यंग इंडिया रन : युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर  भाजयुमो लखीमपुर ने यंग इंडिया रन कार्यक्रम आयोजित किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री/MLC अनूप गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजयुमो अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष  राम पांडे, भाजयुमो जिला प्रभारी उमेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर 300 से अधिक प्रतिभागियों को रवाना किया।

● महान वक्ता, कायस्थ शिरोमणि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर द्वारा आज दोपहर श्री चित्रगुप्त चौराहा(शाहपुरा कोठी) पर चाय वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम की मुख्यातिथि महासभा संरक्षक एवं लखीमपुर नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव रही। कार्यक्रम में महासभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सक्सेना, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ मंजुला बरतरिया सहित दर्जनों चित्रांश उपस्थित रहे।

● गौसेवा : आज विशाल कश्यप द्वारा नौरंगाबाद से मिली बीमार नंदी की सूचना पर गौ सेवक परिवार लखीमपुर से जसवंत राज को मिली सूचना मिलते ही देव जुनेजा, जसवंत राज, अनुज कश्यप, के साथ मौके पर पहुंच कर बीमार नंदी को स्वास्थ्य लाभ देने का सार्थक प्रयास किया गया। विशाल व उनके मित्र के द्वारा पकड़ा और प्राथमिक उपचार किया।

● डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने दी।उन्होंने  बताया कि 14 विकास खण्डों से प्राप्त सूचनानुसार मृत्यु / त्याग पत्र दिये जाने इत्यादि कारणोंवश 36 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक एकाउन्टेन्ट / कम डाटा इन्ट्री/आपरेटर के पद रिक्त हैं। पंचायती राज अनुभाग-3 उप्र शासन लखनऊ से निर्गत शासनादेश द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से ग्राम पचायतों में पंचायत सहायक / एकाउन्टेन्ट कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर की नियुक्ति रू. छह हजार प्रति माह संविदा पर एक वर्ष के लिये ग्राम पंचायतों द्वारा की जायेगी। नियुक्ति के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा जारी की जायेगी, जो ग्राम पंचायत के कार्यालय सूचना पट पर प्रकाशित की जायेगी तथा सूचना के प्रसारण हेतु डुग्गी पिटवाकर मुनादी भी ग्राम पंचायत द्वारा की जायेगी। आवेदन पत्र दिनांक 17 जनवरी से 02 फरवरी तक ग्राम पंचायत अथवा सम्बन्धित ब्लॉक कार्यालय अथवा डीपीआरओ कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं, जो पूर्णतयः निःशुल्क होंगे।

● कार्यशाला : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संवेदीकरण कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का सफल संयोजन भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ के उपनिदेशक राजीव रंजन ने किया। 
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्र सेवा में एवं गुणवत्ता सचेतन समाज की स्थापना में भारतीय मानक ब्यूरो अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं आगे भी इस प्रयास को सफल बनाने के लिए उद्योग, प्रशासन एवं उपभोक्ताओं के मध्य समन्वय बना रहा है। सरकारी खरीद में अफसर आईएसआई उत्पाद को प्राथमिकता दें। आईएसआई उत्पाद ना होने की दशा में आईएस मानक के अनुसार ही खरीददारी की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments