● सड़क सुरक्षा माह : एआरटीओ के नेतृत्व में रोड सेफ्टी के लिए चला अवेयरनेस कैंपेन
● ट्रैफिक पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स संभाली यातायात की कमान, किया जागरूक।
लखीमपुर खीरी 16 जनवरी। मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाया जा रहा।
सड़क सुरक्षा माह के तहत एनसीसी कैडेटों को यातायात संबंधी नियमों और सुगम यातायात कैसे बनाए रखी जाए, इसे लेकर एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रशिक्षित किया गया। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे एवं ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जेपी यादव ने यातायात व्यवस्था की बारीकियां बताकर प्रशिक्षित किया। सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों यथा एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा, सौजन्या चौक, मेला मैदान चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, संकटा देवी चौराहे पर यह कैडेट ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ एनसीसी कैडेट्स भी सड़कों पर नजर आएं। ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात की कमान संभालने के साथ एनसीसी कैडेट्स लोगों विशेषकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया।
● एआरटीओ ने सीज की पिकअप, भिजवाया थाने, नियमों की अनदेखी वाले वाहनों का हुआ चालान, किया जागरूक :
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने यातायात पुलिस उपनिरीक्षक जेपी यादव के साथ लखीमपुर-गोला मार्ग पर प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पिकअप में सवारी ले जाते हुए पकड़ा, तुरंत पिकअप को सीज कर थाने में खड़ी कराया। वहीं सवारियों को रोडवेज के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।
एआरटीओ रमेश चौबे ने सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों का चालान भी किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहनों के चालकों परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पंपलेट प्रदान करते हुए जागरूक किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments