लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण आग लग गई। ये आग एक घर में बने गोदाम में लगी। बताया जा रहा है यह अग्निकांड सीट कवर के एक गोदाम में लगी है। आग लगने की ये घटना लालबाग इलाके में चारमीनार होटल के पास घटी। आग की भयावहता देख इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। फ़िलहाल किसी के हताहत की खबर नहीं है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के लालबाग इलाके में गुरुवार शाम सीट कवर के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर कुल 6 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर क़ाबू पाया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर नियंत्रण पाया।
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023
लखनऊ / लालबाग इलाके में लगी भीषण आग, सीट कवर गोदाम खाक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments