उत्तर प्रदेश। बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल के लड़के ने 7 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। धामपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) माधो सिंह बिष्ट ने कहा, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है। लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह पढ़ना नहीं जानती है और घटना के वक्त गांव पास के खेत से गन्ने की पत्ती लेने गई थी। जब बच्ची वापस आई, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ने कहा, "लड़की के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आगे जांच की जा रही है।"
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023
बिजनौर / 10 साल के लड़के ने 7 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments