Breaking

रविवार, 15 जनवरी 2023

जेसीआई लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी, प्रतियोगिताएं कर बांटे पुरस्कार

लखीमपुर खीरी,14 जनवरी। पावन पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर जेसी आई लखीमपुर खीरी द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं के मध्य पुरस्कार वितरित किए गए।
स्थानीय सौभाग्य पैलेस में जेसी सौरभ गुप्ता की अध्यक्षता, जेसी दिलीप बरनवाल एवं जेसीरेट गजल गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर, पूजा, प्रसाद मुंगफली एवं रेवड़ी बांटकर की गई। ढोल की धुन पर थिरकते हुए सदस्यों ने एक दूजे को बधाईयां दी और खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगी कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वाधिक सेल्फी कंपटीशन में जेसी सचिन अग्रवाल विजेता, अमित अग्रवाल उपविजेता, ऑटोग्राफ कंपटीशन में जेसी दिलीप बरनवाल विजेता, जेसीरेट मुक्ति अग्रवाल उपविजेता, बेस्ट ड्रेस एवं प्रस्तुति प्रतियोगिता में  जेसी सचिन व मुक्ति अग्रवाल प्रथम, जेसी सौरभ व दीपिका गुप्ता द्वितीय रहे। मनभावन नृत्य प्रतियोगिता में जेसीरेट गजल गुप्ता विजेता एवम् सोनी गुप्ता उपविजेता रहीं। जूनियर जेसी और जेसी किड्स के बैलून कंपटीशन में जेजे परी मिश्रा विजेता,अनन्या डोगरा उपविजेता रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व चेयरपर्सन जेसीरेट कँवलजीत चावला द्वारा किया गया।
सुव्यस्थित रूप से पतंगों, बंदनवारों, सेल्फी प्वाइंट्स आदि से सजाए गए इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव कुमार उत्कर्ष, कोषाध्यक्ष शुभम टंडन,निवर्तमान अध्यक्ष कनिष्क बरनवाल, पूर्वअध्यक्ष जेसी राम मोहन गुप्त, दिनेश कुमार गुप्ता, राजेश पटेल, अमित मिश्र, अतिन गर्ग, विकास टंडन, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, सौरभ वर्मा सहित जेसी मंजीत सिंह चावला,अनिल अग्रवाल, मनीष बरनवाल, रामजी पुरी, डा मुदित मेहरोत्रा, राहुल माथुर, ऋतिक साहू, संजय अग्रवाल, डा शीला मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, चेयरपर्सन पूजा पुरी, पूर्व चेयरपर्सन सोनी गुप्ता, मंजू बरनवाल, नीरजा गुप्ता, कविता अग्रवाल, पारुल, शालिनी टंडन,शिल्पी बरनवाल, जेजे हर्षित, राधिका जोशी, धीरज, सुहानी राज व मीडिया प्रभारी योगेश जोशी सहित भारी संख्या में जेसी परिवारजन व अतिथि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व आयोजित साधारण सभा में अब तक कराए गए कार्यक्रमों के आय-व्यय, आख्या प्रस्तुत की गईं जिसमें नेवी डे कला प्रतियोगिता के लिए जेसी सचिन अग्रवाल और टीम को कार्यक्रम प्रभारियों जेसी अमर सिंह व सौरभ वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष जेसी सौरभ गुप्त द्वारा इस वर्ष जेसी वाटिका की शुरुआत, जेसी भवन की स्थापना और इस हेतु गठित समिति सदस्यों, आर्थिक सहयोग की घोषणा करने वाले सदस्यों की जानकारी देते हुए आगामी 21जनवरी तक सदस्यता शुल्क देने वालों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की गई। सचिव कुमार उत्कर्ष द्वारा सभी से पूर्ववत सहयोग करने का आह्वान किया गया। 
समय बद्धता और मनभावन रुप से संपन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रमो के सफल संयोजन में जेसी राजेश पटेल, योगेश जोशी, पूजा पुरी, कंवलजीत चावला, गजल गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments