Breaking

रविवार, 15 जनवरी 2023

श्रीनगर ( खीरी ) / भारतीय किसान संघ के तहरी सहभोज में दिखी समरसता

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष एड रमेश चन्द्र मिश्रा के श्रीनगर स्थित आवास पर भारतीय किसान संघ समिति, श्रीनगर, विकासखंड फूलबेहड़ जिला लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित तहरी भोज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया इस कार्यक्रम में जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वर्ण सिंह, जिला कृषक प्रमुख अभय,  जिला कार्यकारिणी सदस्य मंगल, विकासखंड खंड कार्यवाह विनोद, फूलबेहड़ के अध्यक्ष मस्तराम दीक्षित, खंड मंत्री जयप्रकाश, प्रचार प्रमुख सौरभ, खंड सह प्रचार प्रमुख सुधीर, ब्लाक फूलबेहड़ के प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, बीडीसी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, गांव के निरंकारी समाज के प्रमुख राकेश गुप्ता, पूर्व प्रधान रामसनेही गुप्ता, ग्राम समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, मंत्री दिलीप भार्गव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए तहरी सहभोज का लुफ्त लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया और इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डॉ अरुण कुमार शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments