Breaking

शनिवार, 14 जनवरी 2023

लायन्स क्लब ने ठिठुरती ठंड में मानवता का दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया लोहड़ी पर्व

लायंस क्लब ने बांटे ऊनी मोजे, टोपे संग चाय और बिस्कुट।

लायंस क्लब के संस्थापक मेलविन जोंस के 144वें जन्म दिवस और लोहड़ी के अवसर पर लायंस क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा स्थानीय क्लब अध्यक्ष के प्रतिष्ठान टंडन नर्सिंग होम के सम्मुख ठंड से जूझ रहे लोगों, कामगारों एवं राहगीरों के मध्य गर्म टोपे, ऊनी मोज़ों और चाय बिस्कुट का  वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में लगभग 200 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। 
लायन परम वर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब उपकार के अध्यक्ष लायन डॉक्टर रूपक टंडन, सचिव अनिल अग्रवाल, रीज़न चेयरपर्सन एच एस पाहवा, पूर्व अध्यक्ष राम मोहन गुप्त, राजवीर सिंह के साथ साथ कुलदीप गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह, मनीष बरनवाल आदि उपस्थित रहे।  
मानवता की सेवा के इस पुनीत उद्देश्य और लायंस क्लब मंडलाधीश के कार्यक्रम विंटर केअर के अंतर्गत आयोजित किए गए इस आयोजन के लिए क्लब के विभिन्न सदस्यों बढ़ चढ़ कर सहयोग किया गया जिनमे डॉक्टर रूपक टंडन, अनिल अग्रवाल,सुरेंद्र तोलानी, राजवीर सिंह, एच एस पाहवा, डा के के मिश्र, राम मोहन गुप्त, ए पी सिंह, परम वर्मा, कुलदीप गुप्ता,  शैलेंद्र सिंह, राजशेखर आदि प्रमुख रहे। 
लायंस क्लब के इस जन सहयोगी कार्यक्रम के जनसामान्य मुक्त कंठ से सराहना कर रहा है। ज्ञातव्य है कि दो दिवस पूर्व भी लायंस उपकार द्वारा सदर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर भी इसी प्रकार का वृहद आयोजन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments