Breaking

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४०

● नेशनल यूथ डे :  जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती : 
(नेशनल यूथ डे 2023) पर न्यू साइंस स्टडी पॉइंट में जेसी अनिमेष गुप्ता के कुशल निर्देशन में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को जेसी सौरभ गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य प्रशिक्षक जेसी डॉ राकेश माथुर जी द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे से दूर रहे साथ ही कहा यदि नशा करना है तो पढ़ाई का नशा करें।
कार्यक्रम में  जेसीआई लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता कोषाध्यक्ष शुभम टंडन 
उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सह सचिव अमित अग्रवाल आईपीपी कनिष्क बरनवाल, न्यू साइंस स्टडी प्वाइंट के नीरज श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव एवं बच्चों की उपस्थिति रही

●  राष्ट्रीय पर्व "गणतंत्र दिवस-2023" को भव्यता, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली गई।

●ग्राम चौपाल : शुक्रवार को ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उप्र की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंची, उनके जनपद आगमन पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह समेत कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

● सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह ’’ मनाया जा रहा।
शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्वान्ह परिवहन विभाग के  अधिकारी एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पंकज, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जेपी यादव ने जनपद के सभी बस यूनियन/ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के सहयोग से परिवहन कार्यालय के रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रशिक्षित/जागरूक किया।

● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त को मिथलेश पुत्र सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।

● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 03 नफर वांछित अभियुक्तों को चोरी की 05 अदद साइकिल बरामद करके गिरफ्तार किया गया।

● ए0एच0टी0यू0 खीरी द्वारा, कवच योजना के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी बचपन बचाओ अभियान, बाल विवाह इंडो नेपाल सीमा पर बसे गांव इंद्र नगर,  गंगानगर, रननगर, दाराबोझी के गांव में तथा बॉर्डर पर लगे एसएसबीके बीओपी पर लगे जवानों से और भारत नेपाल के एनजीओ से संपर्क सूत्र आदान वार्ता कर दूरभाष का आदान प्रदान व जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

● बांकेगंज : 
● - जंगल से गुज़र रही ट्रेन से हादसा
● -ट्रेन से कटकर 3 चीतल की मौत हुई
● -ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ
● -वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज
● -मैलानी लखनऊ  रेलखंड पर 3 चीतल की मौत का मामला

● निघासन- सिंगहा खुर्द पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा "टेनी" का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण।

● कल होगा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का जनता दर्शन :
 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी 14 जनवरी  समय 11:00 नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मैं मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे इसके बाद ग्राम पंचायत गुड़ा बुजुर्ग के तारानगर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी ने दी है।

● ज़िला पंचायत के घटिया सड़क निर्माण सामग्री को लेकर सपा ने ट्वीट किया,विकास कार्यो के नाम पर भ्रष्टाचार-सपा

● बीती रात शिवम्  के द्वारा V_MART के पास से मिली नाले में गिरी गौ माता की सूचना पर #गौ_सेवक_परिवार_लखीमपुर से देव जुनेजा, जसवंत राज , करन मौर्य ने मौके पर पहुंच कर रस्से व सभी भाइयों के मदद से बाहर निकाला। और प्राथमिक उपचार किया।

● मातृ एवं शिशु चिकित्सालय ओयल में चल रहा कर्मचारियों का कोविड से बचाव एवं मरीजों की देखभाल का प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। 4 दिनों में चार अलग-अलग बैचों में प्रयोगात्मक प्रदर्शन एवं आडियो विजुअल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एमसीएच विंग और जिला पुरुष चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments