Breaking

शनिवार, 14 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४१

     लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४१
    Must read 👇
               ◆ गिरफ्तार
● थाना पसगवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त कल्लू पुत्र समशुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त सलमान खां उर्फ डब्लू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

●नवागंतुक पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा जनपद खीरी आगमन कर  पदभार ग्रहण किया गया।

यूपी दिवस पर होगा जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट-2023 का होगा आयोजन।
◆ लिंक (https://invest.ip.gov.ininves/investorcrm/welcome/registration )
◆ निवेशकों, उद्यमियों को प्रस्ताव ऑनलाइन करने में सहयोग करेगा प्रशासन : संजय
◆ सभी निवेशकों, उद्यमियों, भावी उद्यमियों को प्रशासन ने भेजा न्योता।
● निधन : लखीमपुर के प्रतिष्ठित व्यवसाई जगदीश सहगल का निधन हो गया। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 अंतिम संस्कार आज दिनांक 14/01/2023 दोपहर 2:00 बजे रामघाट में किया गया।
    अंतिम संस्कार में शामिल पत्रकार धर्मेश शुक्ला
●  निधन : संज्ञानदृष्टि के पत्रकार धर्मेश शुक्ला की मौसी का आज निधन हो गया। दिवंगत मौसी
ग्राम सैदापुर भाऊ देवकली लखीमपुर खीरी की निवासी थीं। भगवान पुण्यात्मा को शांति दें।

● अद्भुत सर्प : मितौली क्षेत्र के कलुआमोती गांव का प्राचीन स्थान बाबा गूदर शाह (समुदाय तीर्थ) पर निकला सफेद कलर का अद्भुत सर्प पूरे दिन क्षेत्र में बना रहा चर्चा विषय, गांव व क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में किए दर्शन, मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस, तथा वन क्षेत्राधिकारी मैगलगंज टीम के सदस्य धनीराम वर्मा के द्वारा हुआ रेस्क्यू, मौके पर पहुंची टीम ने बताया सांप घायल अवस्था में था नेवले की लड़ाई से हुआ है घायल इलाज के बाद छोड़ा जाएगा जंगल।

● बीमार अवस्था में शहर की आवास विकास कालोनी में एकाकी जीवन जी रहे 93 वर्षीय जगमोहन लाल की कहानी पढ़ें click on ... दैनिक जनजागरण न्यूज

                   ◆ गत दिवस :
● पलिया-अतिक्रमण कारियो पर नगर पालिका की हुई कार्यवाही ।
●  मैलानी -पुरानी पेंशन को लेकर रेल कर्मचारियों का हुआ प्रदरशन।
● ढखेरवा  - कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ शुभारंभ।
● बरवर - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया।
● मोहम्मदी  - एसडीएम ने विनियमन शुल्क जमा करने के निर्देश।
● पलिया कला  - महापंचायत की तैयारियां जोरों पर।
● बिजुआ : ग्राहकों से ठगी से बचाने के लिए बैंक ने चलाया जनजागरूकता अभियान ।

● सड़क सुरक्षा माह में सुरक्षित यात्रा का अमृत कलश लेकर सड़कों पर निकला यातायात विभाग :
● शनिवार को 'सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने यातायात विभाग के टीएसआई जेपी यादव के साथ लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर वाहनों को रोककर उनके चालकों, परिचालकों एवं यात्रीगण समीपवर्ती गांव के ग्रामीणों को ट्रैफिक रूल्स की न केवल जानकारी दी बल्कि उसके फायदे बताएं। इस दौरान उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा, 'सुरक्षित यात्रा -सुरक्षित जीवन' के संकल्प दिलाया। चालकों से नियमों के तहत वाहन संचालन की अपील की।
●आरटीओ ने ट्रक व पिकअप को किया सीज।
● होर्डिंग भी दे रही सड़क जागरूकता का पैगाम।

● समाधान दिवस : जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। सुनवाई के दौरान सर्वाधिक जमीन से संबंधित मामले पहुंचे।
 अधिकारियों ने मातहतों को प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने फरियादियों की फरियाद सुन निस्तारण के प्रभावी निर्देश दिए।

                   ◆ स्वास्थ्य
● बुखार और दस्त से हुई है बच्चों की मौत, नहीं मिला है खसरा का कोई लक्षण- सीएमओ
● मोहम्मदी कस्बे में बच्चों की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमों लगाकर जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान एमआर वैक्सीनेशन के लिए भी तीन टीमें लगाई गई हैं। प्रथम दृष्टया इन सभी बच्चों की मृत्यु का कारण बुखार और दस्त सामने आया है।
● सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के मामले में मोहम्मदी के सरैय्या मोहल्ले में 12 टीमों द्वारा 472 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार से 9 बच्चे ग्रसित पाए गए हैं। तीन वैक्सीनेशन टीमों द्वारा 76 बच्चों को वैक्सीनेटेड किया गया है। 61 सैंपल जांच के लिए लिए गए। इसमें डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया और टाइफाइड की जांच की गई है जो सभी निगेटिव हैं। 5 में से 3 बच्चों की मृत्यु बुखार डायरिया से हुई है। इन मौतों के पीछे जो मुख्य कारण पता चल रहा है, वह दूषित पीने का पानी हो सकता है।

● खिचड़ी भोज : खत्री महिला सभा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर द्वारा आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोज एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

● इनरव्हील डे : गत दिवस कुंवर खुशवक्तराय बालिका विद्या मंदिर में इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर द्वारा इनरव्हील क्लब की सभी सदस्यों के साथ इनरव्हील डे मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments