Breaking

रविवार, 18 दिसंबर 2022

लखीमपुर खीरी / दिव्यांग विकास समर्पित "सक्षम" का जिला अधिवेशन संपन्न

लखीमपुर । दिव्यांग विकास समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम का जिला अधिवेशन स्थानीय सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज , मिश्राना में सम्पन्न किया गया। सम्मेलन के मुख्यातिथि वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह रहे एवं संचालन संगठन जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह तोमर ने किया।
 मुख्यातिथि श्री सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना व उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि सभी को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने दृष्टिहीनों के विकास को लेकर स्थापित हुए सक्षम की उपलब्धियों व सेवाओ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा सक्षम समूचे दिव्यांगजनो को सक्षम बनाने के लिए अनुकरणीय प्रयास कर रहा है। श्री सिंह ने कहा कि जो दिव्यांगजनो की उपेक्षा, उपहास करता है वो पाप का भागी होता है क्योंकि भगवान का नाम दीन दयाल है, यानी दीनो पर दया करने वाले। उन्होंने सभी लोगो से दिव्यांगजनो की सहायता के लिए आगे आने को कहा। इससे पूर्व जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह ने सरकार द्वारा दिव्यांगजनो के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और उन योजनाओं के लाभ लेने के तरीके दिव्यांगजनो को बताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार सिंह ने बढ़ती विकलांगता का कारण मोबाइल बताते हुए अनावश्यक मोबाइल उपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। 
समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान, मंडल के जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह तोमर ने सक्षम का परिचय देते हुए उसके उद्देश्य व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाकुंभ में 1 लाख लोगों के नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जागरूकता के सफल कार्यक्रम का जिक्र करते हुए स्मृतियां सजीव की। 
इस बीच स्वयं दिव्यांग होने के बावजूद जिले भर में दिव्यांग सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रहे दिव्यांग सेवी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। दिव्यांग प्रतिभा एड नीलम की सुरमई प्रस्तुति ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।
सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य हरि प्रकाश श्रीवास्तव, आचार्य अनूप कुमार मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। 
इस अवसर पर नैमिष यादव, अनिल सिंह राणा, गौरव सेठ, बबलू शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, आदि लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। दिव्यांगजनो को कार्यक्रम स्थल पर लाने व घर ले जाने का दायित्व सभासद पद के दावेदार प्रतिनिधि बबलू शुक्ला का था जिसे सफलता पूर्वक निर्वहन किया। इस अवसर पर दर्जनों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments