■ बरतेर सरैया गांव के निकट गन्ने के खेत मे दर्जनों गाय के अवशेष मिलने का मामला :
● लखीमपुर : बड़ी संख्या में गौवंश अवशेष मिलने से हड़कम्प, गौशाला टैग लगे हु ए 11 अवशेष भी मिले, मौके पर हिन्दू संगठन घटना पर रोष जता रहे, भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया, खीरी थाने के सुनसी के गन्ने के खेत में मिले अवशेष।
उधर घटना सूचना मिलते ही गौसेवक परिवार सदस्यों के साथ मौके पर सुनसी गांव पहुंचे देव जुनेजा। श्री जुनेजा ने बताया गौ सेवक परिवार टीम के पहुंचते ही वहां से सभी गौ माताओं को हटा दिया गया था मौके पर उपस्थित एडिशनल एसपी,सीओ एवं खीरी so के द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। श्री जुनेजा ने कह अगर यह कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सभी गौ सेवक इसके विरूद्ध बड़ा प्रदर्शन करेंगे और हम सभी की इन विधर्मीयों के विरुद्ध कुर्की की मांग करते हैं...गौ माता पर ऐसा अत्याचार नहीं सहेगा हिंदू समाज।
खीरी पुलिस : थाना खीरी में गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले है। जिसके संबंध में थाना खीरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध एन0एस0ए0 की कार्यवाही जाएगी।
● नगर पालिका लखीमपुर में पंप ऑपरेटरों का ईपीएफ घोटाला लेखाकार और अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप। *ऋषभ ग्रुप
● सांसद बरी : -चुनाव आचार संहिता मामले में धौरहरा सांसद बरी, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा सहित पांच आरोपी बरी, एसीजेएम मोना सिंह ने शनिवार को सुनाया फैसला, सबूतों के अभाव में किया गया बरी। ऋषभ ग्रुप
● हमला : पलिया-पलिया में शिक्षक पर हमले की खबर, - बेसिक के बच्चों को गोला में विद्याज्ञान की परीक्षा दिलाने जा रहे शिक्षक से मारपीट की खबर, थाने पहुंच रहे शिक्षक संगठन के पदाधिकारी, शिक्षक का नाम सतपाल। ऋषभ ग्रुप
● हादसा :; मितौली के खुर्दा गांव में दिल्ली से लखीमपुर जा रही तेज रफ्तार डग्गामार बस सड़क के किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राली में घुसी,एक घायल, पुलिस मौके पर.।
● हादसा : ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को रौंदा, निघासन के त्रिकौलिया गांव का मामला।
● शव : थाना खीरी क्षेत्र के लगुचा महगुखेड़ा मार्ग पर गन्ने के खेत मे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
एसएचओ खीरी मौके पर।
● उत्कृष्ट शिक्षा के 14 वर्ष पूरे होने पर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दो दिवसीय परवाज कार्यक्रम का शुभारंभ आज विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता रहे। कल स्कूल की किड्जी शाखा द्वारा परवाज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया जाएगा जिसमे मुख्यातिथि के रूप में बहुप्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान शिरकत करेंगी।
● दिव्यांग विकास समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम का जिला अधिवेशन स्थानीय सनातन धर्म बालिका विद्या मंदिर, मिश्राना में सम्पन्न किया गया। सम्मेलन के मुख्यातिथि वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह रहे एवं संचालन संगठन जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह तोमर ने किया।
सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य हरि प्रकाश श्रीवास्तव, आचार्य अनूप कुमार मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर नैमिष यादव, अनिल सिंह राणा, गौरव सेठ, बबलू शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, आदि लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अधिवेशन में स्वयं दिव्यांग होकर जिले भर में दिव्यांगजनो की सेवा कर रहे प्रमोद श्रीवास्तव को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।
● पेंशनर्स दिवस : शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 150 पेंशनरों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम का संचालन सहायक कोषाधिकारी शिवबालक ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
● दैनिक प्रवर्तन अभियान : आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में आगामी माह में नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दैनिक प्रवर्तन अभियान चलाया।
डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये, जिस कारण जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 11 अभियोगो को पंजीकृत किया गया। 180 लीटर अवैध शराब और 1750 किग्रा लहन बरामद की।
● मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना :/मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में योजना के तहत संचालित यूपीएससी / यूपीपीएससी के कक्षाओं के लिए विषय इतिहास की प्रथम टेस्ट सीरीज की परीक्षायें करायी गयी। योजना के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि इतिहास के टेस्ट सीरीज नं० 01 में 80 गुणवत्तायुक्त प्रश्नों के टेस्ट सीरीज में परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग करते हुये अब तक अभ्यास करायी गयी। समस्त जानकारियों के सम्बन्ध में ज्ञान का परीक्षण व अभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के जून में आने वाली आईएस परीक्षा / पीसीएस परीक्षा हेतु यह टेस्ट सीरीज की प्रथम श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
■ अपराध
● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त प्यारे लाल पुत्र हराद्वारी लाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, 20 ली0 अवैध शराब व एक पुलिन्दा में यूरिया खाद व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
● थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त असलम पुत्र स्व0 नवी बक्श को गिरफ्तार किया गया।
■ एक्शन
■ एक्शन में खीरी पुलिस :
● कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना फूलबेहड़, मैगलगंज, गोलागोकर्णनाथ, सिंगाही, गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनिया पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
वहीं मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एन्टी रोमियो टीम थाना भीरा, सिंगाही, मैलानी, चंदनचौकी, मोहमदी, तिकुनिया द्वारा अपने अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेज, ग्राम/मौहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओ/छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक कर संदिग्धों से पूछताछ करके हिदायत दी गई।
●हादसा : पीलीभीत- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 4 लोगों की मौत, मौके पर दंपत्ति सहित 2 मासूमों की दर्दनाक मौत, 4 लोगों की मौत के बाद सड़क हुई खून से लाल, सड़क पर बजाज, नोवल चीनी मिल ने कर रखा है कब्जा, बरखेड़ा इलाके के बजाज चीनी मिल के सामने का मामला.।
■ स्वास्थ्य :
● औचक निरीक्षण : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाए जा रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के स्थलीय निरीक्षण को लेकर सीएमओ खीरी डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को छह पीएचसी और एक सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी जंग बहादुर गंज में स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाई गई तो वहीं सीएचसी पसगवां में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिला। अन्य जगहों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सुचारू रूप से चलाया जा रहा था जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा था।
निरीक्षण के क्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा 3 ब्लॉक मितौली पसगांव व मोहम्मदी के अंतर्गत पीएचसी कलुआ मोती, पीएचसी औरंगाबाद, पीएचसी खखरा, पीएचसी जेबीगंज, पीएचसी उचौलिया, पीएचसी बरबर और सीएचसी पसगवां का औचक निरीक्षण किया। किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ का नाम ड्यूटी के अनुसार बोर्ड पर नहीं लिखा था। वहीं जेबी गंज में स्टाफ नर्स उज्जवला शुक्ला अनुपस्थित पाई गई।
● उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) श्रद्धा सिंह ने बताया कि 25 फरवरी 2020 को सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर संचालित गोला डिपो की अनुबन्धित वाहन संख्या यूपी-31-टी/ 8792 समय लगभग 20:00 बजे रिलाइन्स पेट्रोल पम्प सीतापुर रोड के समीप एक राहगीर श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री रामकुमार निवासी ग्राम पिपरिया राजापुर सीतापुर रोड कोतवाली सदर जिला खीरी की रोड पार करते समय दुर्घटना हो गई, जिसके फलस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। घटना की मजिस्ट्रीरियल जॉच जिला मजिस्ट्रेट ने अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
● डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे एवं उनका पूरा प्रवर्तन दल सड़कों पर मुस्तैद दिखा।
एआरटीओ ने थाना हैदराबाद क्षेत्र में बिना फिटनेस, टैक्स ना जमा होने पर दो बसें एवं दो मैजिक सीज की। वही भीरा थाना क्षेत्र में परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं फिटनेस खत्म होने पर दो बस सीज कर थाने में खड़ी करवाई। वही चार बसों का चालान किया। लखीमपुर में परमिट के उल्लंघन एक बस सीज की। यही गैर फिटनेस वाले दो बकाए वाले ट्रकों को भी सीज किया। वही कई बिना फिटनेस दौड़ने वाले वाहनों को वार्निंग देकर छोड़ा।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर पांच मैजिक को क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाने पर सीज कर थाने भिजवाया, वही प्रत्येक मैजिक में बैठी 15 से अधिक सवारियों को रोडवेज बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना करवाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments