Breaking

रविवार, 18 दिसंबर 2022

प्रतापगढ़ / 19 दिसंबर को कुंडा में गुलशन यादव के घर आएंगे पूर्व मंत्री शिवपाल यादवजनपद

स्लग....19 दिसंबर को कुंडा में गुलशन यादव के घर आएंगे पूर्व मंत्री शिवपाल यादव


Anchor...प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय करने के पश्चात पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव  19 दिसंबर 2022 को पहली बार प्रतापगढ़ जिले की कुंडा टाउन एरिया में आ रहे हैं।वह यहां समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के वैष्णो कॉलोनी स्थित आवास पर दोपहर 2:00 बजे पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व गुलशन यादव के छोटे भाई छविनाथ यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह 19 दिसंबर को 2:00 बजे कुंडा चौराहे पर पहुंचकर शिवपाल यादव का भव्य स्वागत करें।कुंडा में शिवपाल यादव के आगमन को लेकर नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि निकाय चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शिवपाल यादव का आगमन गुलशन यादव को एक बार फिर कुंडा नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत हैं।बता दें कुंडा कभी समाजवादी पार्टी के सहयोगी रहे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का गृह क्षेत्र है। ऐसे में कुंडा नगर पंचायत से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से भी प्रभावशाली उम्मीदवार के उतारे जाने की पूरी संभावना है।इससे साफ हो गया है कि कुंडा में नगर पंचायत चुनाव में राजा भइया की पार्टी के उम्मीदवार का कड़ा मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से होगा। परिणाम कुछ भी हो पर शिवपाल यादव ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कुंडा आने का संकेत देकर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments