Breaking

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

प्रयागराज / टप्पेबाजों के इंटर स्टेट गिरोह का पर्दाफाश

प्रयागराज की कर्नल गंज थाने की पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त अभियान के तहत टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक  यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जिसके चार सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में अरुण तिवारी ,रोहित शर्मा, विजय कुमार पांडे और योगेश पाटिल शामिल हैं ।
 इनका सरगना योगेश पाटिल है जो महाराष्ट्र में बैठकर पूरे गिरोह को चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹72000 नगद 5 एंड्रॉयड फोन, रुमाल में बंधे नोट के आकार के कागज के टुकड़ों की गड्डी , 8 अवैध देसी बम और वारदात में उपयोग में लाई जाने वाली एक चार पहिया वाहन को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कागज के नकली नोटों के जरिए लोगों को अपने जाल में फसाते  थे और उसके बाद उनका सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments