प्रयागराज तहसील हंड़िया थाना सराय ममरेज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेला में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बैनर तले एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया किसान पंचायत में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने कहा कि किसानों पर शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा चाहे वह शोषण आर्थिक मानसिक या शारीरिक रूप से क्यों न हो इस समय अवैध रूप से बीज भंडारों पर नकली बीज डी ए पी यूरिया खाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं किसानों को ठगा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी इसके जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं क्षेत्रीय राजनेता व शासन प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है आवारा पशु किसान की फसल नष्ट कर रहे हैं सड़के गडढे युक्त है जो हादसों का कारण बन रही हैं गेहूं की सिंचाई होनी है लेकिन नहरें सूखी पड़ी हैं किसान नेता बबलू दुबे ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी हंड़िया/मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन एडीओ पंचायत प्रतापपुर अतर सिंह को सौंपा उक्त समय वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष राम मूरत यादव मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव जिला महामंत्री मुन्ना सिंह जिला संगठन मंत्री अमित गौड़ जिला सचिव संतोष भारतीय मंडल मीडिया प्रभारी रमेश तिवारी गंगा पार अध्यक्ष शिव मिलन गौतम जगदीश नारायण तिवारी मोहम्मद सोहेल मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुरेंद्र यादव कल्लू चौहान लालबाबू कुसुम मौर्या उषा यादव शमशेर बहादुर पटेल आदि क्षेत्रीय ग्रामीण किसान हजारों की संख्या में व सराय ममरेज थाने से सुरक्षा में एसआई घनश्याम नारायण सिंह कांस्टेबल जीतू यादव राजस्व से लेखपाल आलोक पांडेय मौजूद रहे।
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
किसानों पर शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा : बबलू दुबे
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments