मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे ही शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करवाया है. युवक के प्यार में पागल महिला अपना बसा बसाया घर छोड़कर उसके साथ रहने पहुंची थी, लेकिन उसे धोखा मिला. शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाए. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो फरार हो और किसी और युवती से सगाई कर ली. अब पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज किया है.इंदौर के महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर वह अपने पति के साथ एक होटल की पार्टी में गई थी. यहां उसकी मुलाकात रोहित सिंह से हुई. फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई. पीड़िता ने आगे बताया कि उसने रोहित से कहा कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. इस पर रोहित ने कहा कि मैं उसके पास आ जाऊं, फिर हम दोनों शादी कर लेंगे. महिला ने पुलिस को बताया कि पति मेरे साथ मारपीट करता था. पति की हरकतों से मैं बहुत ज्यादा परेशान थी. पति की हरकतों के बारे में रोहित को बताती थी. रोहित हर बार यही कहता कि पति को छोड़कर मेरे पास आ जाओ. मैं तुम्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दूंगा. उसके इसी अपनेपन में आकर मैंने पति को छोड़ दिया और रोहित के पास अपने दोनों बच्चों को लेकर रहने चली गई. पीड़िता ने बताया कि पति का घर छोड़कर मैं रोहित के साथ रहने चली गई थी. रोहित ने हमें अच्छे से रखा. इस दौरान हम दोनों के बीच संबंध भी बने. जब मैं शादी करने की बात कहती तो वह टाल देता. धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा. फिर वह मुझे इंदौर में छोड़कर सतना चला गया. कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि रोहित ने सतना में किसी लड़की से सगाई कर ली है. मैंने रोहित को फोन लगाया, लेकिन उसने मेरा कॉल रिसीव करना बंद कर दिया.
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
मध्य प्रदेश / पति को धोखा देने वाली महिला पहुंची थाने, प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
अपराध
Tags:
अपराध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments