Breaking

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

खीरी खबर / अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर चला विशेष प्रवर्तन अभियान

● अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर चला अभियान।
● गठित टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर डाली दबिश, दर्ज किए 11 अभियोग।
लखीमपुर खीरी 21 दिसंबर। आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में क्रिसमस, नव वर्ष एवं नगरीय निकाय चुनाव में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन- पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष  
प्रवर्तन अभियान चलाया, यह अभियान 5 जनवरी तक चलेगा।
डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे हैँ, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये, जिस कारण जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 11 अभियोगो को पंजीकृत किया गया। 305 लीटर अवैध शराब और 3400 किग्रा लहन बरामद की।
जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी व मुड़ा निजाम पुलिस चौकी स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से मय स्टाफ ग्राम जरिया, कोरमा थाना मोहम्मदी में दबिश दी, दबिश के दौरान संदिग्ध घरों और खेतों से कच्ची शराब बरामद और भारी मात्रा में लहन बरामद की। मौके पर लहन को नष्ट किया और एक अभियुक्त को कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा।आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र 3 निघासन ने मय स्टाफ ग्राम मझरा पूरब थाना तिकोनिया में दबिश दी। दबिश के दौरान गन्ने के खेतों में कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन एवं चढ़ी भट्ठी को नष्ट किया, आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया ने मय स्टाफ ग्राम रानीपुरवा थाना पलिया में दबिश दी। दबिश के दौरान कच्ची शराब बेचते हुए एक अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला ने मय स्टाफ ग्राम सुआबोझ सहसिया कालोनी, कोरियाना, छेदीपुर, कुरैया थाना मैलानी में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थानों से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन एवं उससे संबंधित उपकरण बरामद किए, मौके पर चढ़ी भट्ठियों, लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा एवं धौरहरा पुलिस थाना उपनिरीक्षक राजन के साथ संयुक्त रूप से मय स्टाफ ग्राम धौरहरा कस्बा थाना धौरहरा में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थान से कच्ची शराब बना रहे एक अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा एवं मौके पर लहन को नष्ट किया।

पांच जनवरी तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, डीएम ने गठित की तहसीलवार टीमें: 
लखीमपुर खीरी 21 दिसंबर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, बिकी एवं तस्करी तथा अवैध स्प्रिट / अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु व्यापक स्तर पर विषेश प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के लिए 21 दिसंबर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की। जिसमें उप जिला अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी विभाग के निरीक्षकों को शामिल किया है। डीएम ने निर्देश दिए कि गठित टीम में अपने क्षेत्रों मे अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त चिन्हित माफियाओं / तस्करों के विरूद्ध आवश्यकतानुसार गैंगस्टर / गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराए। जनपद सीमा के भीतर राष्ट्रीय / राज्य राजमार्गों पर गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग
कराई जाय। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते हैं, की भी सघन एवं आकस्मिक जांच करायी जाय। अवैध मदिरा के चिन्हित संदिग्ध स्थानों तथा अवैध मद्यनिष्कर्षण एवं बिक्री के अड्डो पर छापेमारी की कार्यवाही अवश्य की जाये। पकडे गये अभियोगों में आबकारी अधिनियम की विद्यमान धाराओं के साथ-साथ आवश्यकतानुसार आईपीसी की सुसंगत धाराओं में भी एफआईआर दर्ज करायी जाय।
उन्होंने कहा कि गठित टीमें आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार किया जाये तथा दुकान पर संचित स्टाक
के बार कोड व क्यू०आर०कोड की सूक्ष्मता एवं सर्तकतापूर्वक स्कैनिंग/जांच की जाय। इसके साथ जनपद में ऐसी दुकानें जो क्षेत्र में सबसे दूरस्थ, जंगल क्षेत्र अथवा निर्जन स्थान पर स्थापित हों, उन दुकानों पर अवैध / मिलावटी शराब बिकने की सम्भावना अधिक होती है, इसकी रोकथाम के लिऐ ऐसी दुकानों पर सतर्क दृष्टि एवं निगरानी रखा
जाना सुनिश्चित करें। दुकानों की सूक्ष्मता से चेकिंग की जाय तथा रैण्डम आधार पर देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों से सैम्पलिंग करते हुए नमूना आहरण कर परीक्षण हेतु केन्द्रीय / क्षेत्रीय प्रयोगशाला में भेजे जाय। दुकानों के खुलने के नियत समय से पूर्व एवं पश्चात् विक्रेताओं द्वारा मदिरा, दुकानों की कैन्टीनों से ओवर रेट पर
स्वयं बेचे जाने अथवा कैन्टीन संचालकों से विक्रय कराये जाने की शिकायतें भी प्राप्त होती हैं। नियमविरूद्व ढंग से मदिरा की इस प्रकार की बिक्री में कैन्टीन संचालकों अथवा विक्रेताओं द्वारा अवैध / मिलावटी मदिरा की बिकी किये
जाने की सम्भावना अधिक होती है। अतएव समय से पूर्व एवं समय के पश्चात् कैन्टीन से वैध अथवा अवैध किसी प्रकार की मदिरा की बिकी पर पूरी तहर से अंकुश लगाया जाय। देशी / विदेशी मदिरा / बीयर एवं माडल शाप की फुटकर बिक्री की दुकानों पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैण्डम टेस्ट परचेज कराई जाय। साथ ही ओवर रेट की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल टीम भेजकर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर शिकायत की सघन जॉच कराये और शिकायत की पुष्टि पायें जाने पर विक्रेता एवं अनुज्ञापन के विरूद्व नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments