● विशेष प्रवर्तन अभियान : आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में क्रिसमस, नव वर्ष एवं नगरीय निकाय चुनाव में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन- पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष
प्रवर्तन अभियान चलाया, यह अभियान 5 जनवरी तक चलेगा।
शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, बिकी एवं तस्करी तथा अवैध स्प्रिट / अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु व्यापक स्तर पर विषेश प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के लिए 21 दिसंबर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की। जिसमें उप जिला अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी विभाग के निरीक्षकों को शामिल किया है। डीएम ने निर्देश दिए कि गठित टीम में अपने क्षेत्रों मे अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त चिन्हित माफियाओं / तस्करों के विरूद्ध आवश्यकतानुसार गैंगस्टर / गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराए।
● किसान दिवस : बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसाान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक आनंद मोहन मिश्रा ने किया।
डीएम ने मौजूद किसानों की न केवल समस्याएं सुनी बल्कि निराकरण के संबंध में मौजूद अफसरों को निर्देश दिए। किसानों की समस्याओं का निदान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों को संरक्षित करने के लिए शासन-प्रशासन करते संकल्पित होकर काम कर रहा है।
● मुख्यमंत्री टूल किट वितरण योजना : उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पांच लाभार्थियों (आदित्य कुमार, सर्वेश कुमार, कामता प्रसाद, राम खेलावन, अरविन्द कुमार) को निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन की सौगात दी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। लाभार्थियों से संवाद करते हुए मशीन को उनके लिए उपयोगी बताया।
● डीएम की उद्यमियों के साथ बैठक : बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों की उठाई समस्याओं के समाधान पर गहन मंथन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है।
● गुड्डा गुड्डी बोर्ड लांच : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत अब हर गांव में हर महीने कितने बेटे और बेटियां पैदा हुए, इसकी सूचना गुड्डी-गुड्डा बोर्ड पर देनी होगी। यह जिम्मेदारी पंचायत की होगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में गुड्डा-गुड़िया बोर्ड की लांचिग की।
महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति अभियान में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड लगाया जाएगा, इससे गांव में प्रत्येक माह जन्म लेने वाले बच्चों का विवरण दिया जाएगा कि एक माह में कितनी लड़की व कितने लड़को ने जन्म लिया है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेटियां हमारे देश व प्रदेश का सम्मान हैं। बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदलने की जरूरत है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब हर गांव को हर माह बेटियों और बेटों के पैदा होने का विस्तृत ब्यौरा गांव में सार्वजनिक स्थल पर गुड्डी-गुड्डा बोर्ड पर अंकित करना होगा।
● विदाई : अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला होने पर पुलिस लाइन खीरी में आयोजित किया गया विदाई समारोह,
आपको बताते चले कि लखीमपुर खीरी के अपर पुलिस अधीक्षक खीरी अरुण कुमार सिंह के जनपद खीरी से स्थानांतरण के अवसर पर आज पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी अरुण कुमार सिंह को पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृतिचिन्ह व उपहार प्रदान करके उनके नवीन कार्यकाल की शुभकामनाओं सहित विदाई दी गईं।
● गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन के निकट पेड़ से लटक रहा अज्ञात अधेड़ का शव। @ऋषभ ग्रुप
● थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा, 5.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 01 अदद मोटर साइकिल,01 अदद मोबाइल व 505 नेपाली रुपये बरामद कर 01 नफर अभियुक्त सुनील छेत्री पुत्र यामबहादूर छेत्री को गिरफ्तार किया गया।
● सुबह के कोहरे एवं सिकुड़ती सर्दी से बच्चों को मिली राहत, कल से स्कूल 10 बजे से खुलेंगे। ट्रांसपोर्ट लगभग 9 बजे आएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments