Breaking

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

कौशांबी / सेवानिर्वित हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई

जनपद कौशांबी में डायल 112 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारीगण को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने  आज सेवानिर्वित हुए उप निरीक्षक राजेश चंद्र तिवारी , मुख्य आरक्षी मनोज कुमार एवं युगुल किशोर त्रिपाठी को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी एवं  अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments