नई दिल्ली भारतीय टीम ने चटगांव टेस्ट में 188 रनों से जीत हासिल की है. बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रनों पर ही सिमट गई. जाकिर हसन ने 100 और शाकिब अल हसन ने 84 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. भारत पहली पारी- 404 बांग्लादेश पहली पारी- 150 भारत दूसरी पारी- 258/2 बांग्लादेश दूसरी पारी- 324 भारत ने खेल के अंतिम दिन एक घंटे के अंदर ही मैच अपने नाम किया. बांग्लादेश ने आज छह विकेट पर 272 रनों से आगे खेलना शुरू किया. सिराज ने पहले मेहदी हसन मिराज को आउट कर बांग्लादेश टीम को सातवां झटका दिया. उधर शाकिब ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए लेकिन अंततः उन्हें कुलदीप यादव ने 84 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. शाकिब के बाद बाकी दो विकेट काफी जल्द गिर गए. सीरीज का दूसरा एवं आखिरी टेस्ट 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा.
रविवार, 18 दिसंबर 2022
भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खेल
Tags:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments