Breaking

रविवार, 18 दिसंबर 2022

अमेठी / मरणासन्न अवस्था में पत्नी को मायके छोड़ फरार हुआ पति,इलाज दौरान हुई मौत

अमेठी जनपद के जामो कस्बा निवासी राकेश कुमार चौरसिया ने बीते 2020 में अपनी बेटी बबली की शादी थाना मोहनगंज अंतर्गत शंकरगंज में बड़ी धूमधाम से किया था और सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया,मायके वालों के अनुसार शादी के बाद ससुराल वाले बबली को आए दिन मारते पीटते थे और ₹200000 की मांग भी करते थे  बृजेश कुमार अपनी पत्नी बबली को मरणासन्न अवस्था में मायके में छोड़ दिया और बिना बताए वापस चला गया, परिजनों ने बबली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती करवाया जहां 16-12 दिसम्बर की शाम गर्भवती बबली की मौत हो गई बबली की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments