Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

जिला फुटबॉल लीग में गोला स्टेडियम विजयी, विधायक ने किया उत्साहवर्धन

गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम पर खेले गए चार दिवसीय जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के फाइनल में गोला स्टेडियम टीम विजेता रही। विधायक अमन गिरि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में नगर के स्टेडियम पर चार दिवसीय जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट कराया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोला स्टेडियम और घोसियाना टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें गोला स्टेडियम टीम 2-1 से विजयी रही। फाइनल मैच के रेफरी कमाल अहमद रहे। विजेता टीम के कप्तान वारिस अली और उप विजेता टीम के कप्तान सइमू सहित खेल प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि और ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा ने ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार एवं नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हाजी अकील अहमद और सचिव अफसर अली ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि नगर और क्षेत्र में खेल प्रतिभाएं छुपी हैं। इन्हें निखारने की जरूरत है। इस मौके पर राजीव पटेल, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, गोला क्लब के पदाधिकारी सत्य प्रकाश अग्रवाल, जोगेंद्र साहनी, बीए खान, मधुसूदन गिरी, पालिका सदस्य पंकज गुप्ता, विनय गुप्ता रिंकू, जैनुद्दीन, कफील अहमद, राजेंद्र कुमार, भोली गिरी टोनी साहनी, मनोज गिरी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments