यूपी। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर अधिकतर लोग बाग सवालिया निशान लगते रहते हैं। हालांकि बुलंदशहर पुलिस की मिशाल कायम करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात में तैनात महिला कांस्टेबल गुड्डन चौधरी ने समाज में बड़ा और बेहतर योगदान देने का संकल्प लिया है। अब तक आपसे सड़क पर पुलिसिंग देखी होगी, लेकिन गुड्डन चौधरी उसके साथ ही बच्चों को शिक्षित कर रहीं हैं। पुलिस वाली मैडम की इस पहल पर यूपी पुलिस ही नहीं हर जगह तारीफ हो रही है। बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात में तैनात गुड्डन चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सिपाही के पद पर हैं। गुड्डन चौधरी ने खुर्जा में अपनी एक अनोखी पाठशाला बनाई है। वह हर रोज ऐसे बच्चों को पढ़ाती हैं जो किसी तरह स्कूल नहीं जा पाते। खास तौर पर सड़क के किनारे बेसहारा लोग जो तंबू गाड़ कर रहते हैं। झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं और उनके बच्चे पढ़ाई से काफी दूर रहते हैं। गुड्डन चौधरी एक पाठशाला लगाकर बच्चों को विद्या दान कर रही हैं। गुड्डन की इस पहल से वो क्षेत्र में पुलिस वाली मैडम के नाम से फेमश हो गई हैं। गुड्डन जो बच्चे पैसे की वजह पेन कॉपी-किताब नहीं खरीद पाते, उनको वह खुद अपने पैसों से पढ़ने की सामग्री खरीद कर पढ़ने के लिए देती हैं।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
कर्मवीर : गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ा रही महिला कांस्टेबल, आईपीएस ने की तारीफ
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments