प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मे भार्गव पैकेटेक, इण्डियन प्रेस के प्रकरण में विद्युत विभाग से जानकारी ली, जिसमें विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता के द्वारा बताया गया कि कमेटी का गठन कर दिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है। मे तरूण इण्टरप्राइजेज नैनी द्वारा जमा धनराशि के रिफंड के प्रकरण में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को मामले का यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है। मे त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्रा लि के प्रकरण में जिलाधिकारी ने आईटीआई नैनी के प्रधानाचार्य को 10 दिन के अंदर भुगतान की कार्यवाही पूरे किए जाने के निर्देश दिए है, नहीं तो प्रधानाचार्य के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। शासन द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं में अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को योजनाओं से सम्बंधित लाभार्थिंयों के लम्बित पत्रावलियों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उद्यमियों को उद्योगों को और विकसित किए जाने के लिए भी प्रेरित किया है।तवत्पश्चात जिलाधिकारी ने अडानी गैस के अधिकारियों के साथ गैस लीकेज की रोकथाम एवं सुरक्षा के उपायों के सम्बंध में बैठक करते हुए कहा है कि गैस लीकेज सम्बंधी समस्या न हो, इसके लिए एलर्ट रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सहित उद्योग बंधु से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री नटवर लाल भारती सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
संगम नगरी / डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments