Breaking

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के विशाल वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरों पर .. दैनिक जनजागरण न्यूज

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा द्वारा आगामी 18 दिसंबर को गाजियाबाद के वृंदावन गार्डेन में आयोजित हो रहे विशाल वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभा द्वारा संरक्षक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आहूत कर वार्षिकोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा  संयोजक अनुरंज श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा द्वारा हर वर्ष विशाल वार्षिकोत्सव आयोजित कर कायस्थ परिवारों में क्रियाशीलता के साथ कायस्थ समाज मे एकता का सन्देश दिया जाता है। इस कार्यक्रम में कायस्थ संस्कृति संवर्धन, कायस्थ आत्मनिर्भरता के प्रति प्रोत्साहन के साथ साथ हर क्षेत्र में कायस्थ उत्थान हेतु प्रोत्साहित व ऊर्जित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव में कायस्थ प्रतिभाओं, उत्कृष्ट कार्य कर रहे कायस्थों, कायस्थ समाज के वरिष्ठों व कायस्थ परिवारों को सम्मानित कर उन्हें ऊर्जित व उत्साहित किया जाता है ताकि अपने अपने क्षेत्रों में पूरे मनोयोग से सफलता के नए आयाम गढ़ें व देश, समाज में नाम रोशन करें।
श्री अनुरंज ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने की तैयारी पिछले पखवाड़े से चल रही है। इस तैयारी के तहत व्यापक रूपरेखा बनाकर कार्ययोजना बनाई गयी थी। तैयारी कार्ययोजना के अंतर्गत सभा ने अलग अलग टीमों को दायित्व सौप कर क्रियान्वयन के लिए कहा था। लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बस उन्हें अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह के अलावा कायस्थ व्यवसायी अपने उत्पादों व सेवाओ के स्टाल भी लगाएंगे। इस वार्षिकोत्सव में अलग अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां व प्रतिभाएं भी शिरकत करेंगी।
इस तैयारी बैठक में प्रशांत सिन्हा, कुलदीप बरतरिया, राकेश अम्बष्ट, पुनीत सक्सेना, कमलेश कर्ण, राहुल प्रकाश, डी के श्रीवास्तव, सुयश प्रसाद, अजीत सिन्हा, प्रांकुर निगम, रंजन श्रीवास्तव, गौतम किशोर, रमेश श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधुओं ने  सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments