प्रयागराज आम आदमी पार्टी (उत्तर) प्रयागराज के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में प्रयागराज के नगर निगम वार्ड नं 73 और 89 दारागंज में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा गंदगी हटाओ,झाड़ू लगाओ पदयात्रा निकाली गई।सर्वेश ने बताया पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर साफ चाहिए तो झाड़ू लगाइए, मोहल्ला क्लीनिक चाहिए तो आप को लाइए, नगर प्रशासन होश में आओ, हमारा वार्ड 73और 89 दारागंज साफ कराओ, नगर निगम बदहाल व्यवस्था मुर्दाबाद, नगर निगम होश में आओ हमारा शहर साफ कराओ साफ कराओ, और सर्वेश यादव ने बताया नगर निगम के 40 अनिवार्य काम है जो कि नगर निगम उसको भूल गया है नगर निगम केवल केवल धन उगाही पर काम कर रहा है जैसे मनमानी हाउस टैक्स लोगों पर थोपने का काम कर रहा है एक तरफ शहर डेंगू जैसे महामारी से जूझ रहा है और दूसरी तरफ नगर निगम उन पर हाउस टैक्स बढ़ाने का काम कर रहा है शहर के अंदर नगर निगम अपने 40 अनिवार्य कामों को नहीं करती है तो नैतिकता के आधार पर महापौर जी को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए नालियों और नालों की सफाई ना होने के कारण शहर बड़ी बड़ी बीमारियों से जूझ रहा है आम आदमी पार्टी के इस अभियान से शहर की जनता में खुशी की लहर उठी है और आप पर शहर की जनता ने भरोसा जताया और इस अभियान को पूरा समर्थन दे रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अंजनी मिश्रा, जिला महासचीव निखिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश चंद्रा, भारतीय, स्वाति चौरसिया, मित्रा कैथवास, रेणुका राय,,यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अरुण कुशवाहा,मोहम्मद अजमल,रण बहादुर पटेल, मोहम्मद रिजवान, रूपनाथ यादव,गौरव सोनी, अमन कुमार, अक्षय यादव अर्पित साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ हरीश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, गणेश चौरसिया, सुभाष निषाद,आनंद अग्रहरी, महानंद मिश्रा,आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022
जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव की अगुवाई में आप ने चलाया गंदगी हटाओ, झाड़ू लगाओ अभियान

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments