रायपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को यहां पहुंची। माना विमान तल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया । श्रीमती ईरानी पूर्व सीएम डां रमन सिंह के आवास पर नाश्ता करने के बाद हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी। महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होगी। इस रैली सुरक्षा को देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा महिला मोर्चा की इस महतारी हुंकार रैली में कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, कोंग्रेसी भी इस रैली में शामिल होने आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करने की तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेसी काला झंडा दिखाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लोगों का यह विरोध प्रदर्शन रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तिफरा में होगा। महतारी हुंकार रैली और कांग्रेस के विरोध के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आएगा।
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022
रायपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Tags
# प्रादेशिक

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments