Breaking

शनिवार, 26 नवंबर 2022

लड़की वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, शादी में मचा मातम

घरातियों पर दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, बनी चर्चा

डीजे की धुन पर डांस में बाराती की अश्लीलता पर स्वागत कर्ताओं ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, जांच शुरु।
सुलतानपुर। डीजे की धुन पर नाचने में बाराती ऐसे मदहोश हुए कि घरातियों की इज्जत लेने पर तुल गए। अश्लीलता पर लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक बाराती की हत्या कर दी। शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। वही स्थानीय पुलिस ने वर पक्ष की तहरीर पर लड़की पक्ष वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
                     घटना जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरे गांव से जुड़ा हुआ है। जहां बारात चांदा कोतवाली के छापर गांव गई हुई थी। यही पर राम शकल की बेटी पूजा की शादी बीते गुरुवार को नियत हुई थी। द्वारपूजा पर दूल्हे के साथ बारात में आए अनिल पुत्र रमेश ने जमकर नाचा। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान अश्लील हरकत पर लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और आपा खो गए थे। लाठी- डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। अनिल की मौत के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। शादी के घर में अफरा-तफरी मचने पर आस- पड़ोस के लोग भी दौड़े। वही सूचना पर पहुँचे चांदा थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बाराती की तहरीर पर लड़की पक्ष वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जिसमें 4 लोगों को नामजद किया गया है। इस बावत चांदा कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि बारात में नाचने को लेकर विवाद हुआ और लड़की पक्ष की तरफ से आए लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। जिसमें अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments