Breaking

रविवार, 9 अक्टूबर 2022

रिमझिम फुहारों के बीच हुआ लखीमपुर के ऐतिहासिक दशहरा मेले का शुभारंभ, जानिए किस दिन होना कौन सा कार्यक्रम

नगर पालिका परिषद द्वारा लखीमपुर के ऐतिहासिक दशहरा मेला का शुभारंभ जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह की सपत्नीक मौजूदगी में चेयरमैन निरुपमा मौनी बाजपेयी के कर कमलों से फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी श्री सिंह ने पूरे विधि विधान से दीप प्रज्वलन व पूजा, अर्चना कर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
   शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि खीरी मुख्यालय पर आयोजित हो रहा यह ऐतिहासिक दशहरा मेला सामाजिक एकता व अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने श्री राम चरित मानस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़ा ही पावन होता है। उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां एक तरफ भारतीय संस्कृति के उत्थान में सहायक होते हैं वही समाज मे एक अच्छा सन्देश भी देते हैं। डीएम ने ईडी को मेले में व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देशित किया। पुलिस विभाग की महत्ता बताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि जनपद की पुलिस कसौटी पर खरा उतरेगी। उन्होंने मेले की विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई चुस्त दुरुस्त रखने के आवश्यक निर्देश भी दिए। शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। नगर पालिका चेयरमैन ने ईओ ने संयुक्त रूप से मुख्यातिथि डीएम व आकांक्षा समिति अध्यक्ष के मेला आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह मेला 8 अक्टूबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा।
इस मौके पर शहर के तमाम गणमान्य, बुद्धिजीवी, पुलिस व नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी, मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
लखीमपुर ऐतिहासिक दशहरा मेला कार्यक्रम की सूची इस प्रकार है..
● 8 व 9 अक्टूबर को रामायण गोष्ठी, 
● 10 अक्टूबर को देवी जागरण,
● 11 अक्टूबर संस्कृत कवि सम्मेलन, 
● 12 को पंजाबी संगीत सम्मेलन, 
● 13 को जवाबी कव्वाली, 
● 14 को प्रादेशिक कवि सम्मेलन, 
● 15 को बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, 
● 16 को स्थानीय संगीत सम्मेलन, 17 को अवध संध्या, 
● 18 को भोजपुरी संगीत, 
● 19 को मुशायरा, 
● 20 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 
● 21 को आमंत्रित कलाकारों द्वारा संगीत सम्मेलन, 
● 22 अक्टूबर को आतिशबाजी और समापन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments