लखीमपुर में आज
● खीरी टाउन की दरगाह शरीफ की जामा मस्जिद के मीनार पर आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार हुई क्षतिग्रस्त
,मीनार में आई दरार, क्षतिग्रस्त मीनार को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़।
● बीते तीन दिनों से हो रही तेज़ बारिश के बाद आज सुबह पांच बजे मिहीपुरवा गायघाट पुल से पहले की पुलिया अचानक धंस गयी। गनीमत रही जिस समय यह हादसा हुआ उस समय आरपार किसी गाड़ी का आवागमन नही हुआ था। । ग्रामीणों ने पुलिया धंसने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बंद करवा दिया है।
● बरसात को देखते हुए डीएम व बीएसए के स्कूल अवकाश सम्बन्धी आदेश के बावजूद भारी बरसात में भी खुला रहा गोला गोकर्णनाथ का सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज।
● बरसात में डीएम, बीएसए के एक दिवसीय अवकाश की घोषणा के बाद भी लखीमपुर के लखनऊ पब्लिक स्कूल ने कराई पीटीएम व कॉपी शो। विद्यालय प्रशासन इस घोषणा सम्बन्धी आदेश को सिर्फ बच्चों की छुट्टी से जोड़कर देखता है। मूसलाधार बारिश में अभिभावक व शिक्षक विद्यालय जाने को मजबूर रहे। इसी तरह अन्य प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्टाफ को तेज बारिश में बुलाया स्कूल।
● मैगलगंज - खीरी राष्ट्रीय राजमार्ग के जहानीखेड़ा (हरदोई जिला) सड़क पर खड़े ट्रक में सवारी गाड़ी पिकअप पीछे से जा घुसी। पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत अन्य गम्भीर रूप से घायल।
● छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने अमन गिरी को व सपा ने विनय तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
● जिलाधिकारी लखीमपुर ने आज गोला उपचुनाव में लगे प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
● लखीमपुर जिले में आज से लेकर 10 अक्टूबर तक के लिए मौसम विभाग का खीरी जिले के लिए बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments