इटौंजा की जनता के लिए एक सुझाव-
वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रत्याशी के सामने इटौंजा और उससे संबंधित वार्डों के पानी के निकास के लिए समुचित व्यवस्था की बात अवश्य करें। मुझे नहीं लगता कि पूरे इटौंजा नगर क्षेत्र में अथवा हाईवे पर पानी के निकास के लिए किसी ना ले आदि की समुचित क्या वैकल्पिक व्यवस्था ही हो। वार्ड संख्या 4 की स्थिति इतनी बुरी और दयनीय है कि वहां लोगों का घर से निकलना दूभर है ऐसी स्थिति में ना जाने वर्तमान चेयरमैन और भावी चेयरमैन का सपना देखने वाले लोग जनता से कैसे रूबरू होते हैं उनके लिए भी यह एक यक्ष प्रश्न है नगर की जनता के जागरूक लोगों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र के ऐसे समस्त लोगों को इसी आशय की पोस्ट के साथ टैग करके उन्हें सूचित अवश्य करें।वार्ड संख्या 4 के अंतिम छोर तालाब की तरफ रहने वाले एक तरफ विशाल तालाब और दूसरी ओर से गड़ही के पानी के बीच घिरे हैं, वह सामान्य जीवन तक नही जी पा रहे।घर से निकलने की कोई सूरत ही नही।कृपया जानदार-शानदार -जोरदार सभी जिम्मेदार भी बने और समस्या का हल निकालने की कोशिश अवश्य करे।
शैलजा मिश्रा
त्वरित सम्वेदनशीलता एवम उचित कार्यवाही हेतु आभार महोदय।आपकी लेखनी शायद मुर्दों में जान डाल दे ।
जवाब देंहटाएं