चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की बहन, द्रमुक नेत्री कनिमोझी करुणानिधि ने अभिनेत्री से भाजपा नेत्री बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम के खिलाफ अपनी पार्टी के प्रवक्ता सैदाई सादिक द्वारा की गई टिप्पणी के लिए गुरुवार को माफी मांगी। सादिक ने इन चार भाजपा नेत्रियों को 'आइटम' करार दिया था और उनके साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। खुशबू ने कनिमोझी को टैग करते हुए एक ट्वीट में इस पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या महिलाओं का अपमान करना 'न्यू द्रविड़ मॉडल' का हिस्सा है? जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो कहा जाता है कि देखो, इसकी किस तरह की परवरिश की गई है और उन्हें किस तरह के जहरीले वातावरण में लाया गया है। ऐसे ही पुरुष महिला के गर्भ का अपमान करते हैं। ऐसे पुरुष खुद को कलैग्नर के अनुयायी कहते हैं। क्या यह सीएम स्टालिन के शासन के तहत नया द्रविड़ मॉडल है?" कनिमोझी ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा, "जो कहा गया उसके लिए मैं एक महिला और इंसान के रूप में माफी मांगती हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे किसी भी व्यक्ति ने कहा हो। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरे नेता स्टालिन और मेरी पार्टी द्रमुक ऐसे लोगों को माफ नहीं करती है।" सादिक का बयान भाजपा कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया। कनिमोझी उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देखना होगा कि भाजपा इस मसले को और आगे कैसे ले जाती है।
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022
मुख्यमंत्री की बहन ने मांगी माफी, बीजेपी नेत्रियों को आइटम बताने का मामला
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments