Breaking

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के समर्थन से तिरंगा महाराज के धरने को मिली धार

● राष्ट्रीय संपत्ति से छेड़छाड़ करने वाले नीलांश वाटर पार्क पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए : तिरंगा महाराज

● अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी समस्त देश में चलाएगी गोमती बचावो अभियान, रास्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया एलान

लखनऊ । इटौंजा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 53 वे दिन भी जारी भाजपा नेता तिरंगा महाराज द्वारा गोमती नदी बचावो आंदोलन चलाया जा रहा है महराज ने कहा नीलांश वाटर पार्क पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।  राष्ट्रीय संपत्ति पर अवैध कब्जा पर्यावरण से छेड़छाड़ कर गोमती नदी की धारा परिवर्तित करने के गंभीर इलजाम लगाते हुए
भाजपा नेता तिरंगा महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से न्याय की गुहार लगाई उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया किया गोमती नदी राष्ट्रीय घोटाला है राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा घोटाला है और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की उम्मीद है तिरंगा महाराज के द्वारा किए जा रहे आंदोलन में जनता का काफी सहयोग मिल रहा है और कई संगठन लगातार उनके आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं आज इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने पूरे देश में गोमती बचाओ आंदोलन में सहयोग देते हुए पूरे देश में आंदोलन एलान किया है साथ ही महिला समाज सेविका उमा राज विदू ने धरनारत किसानों से मिलकर उनको न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया और कहा उनके साथ समस्त संगठन न्याय की लड़ाई में खड़ा है और हर स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी तिरंगा महाराज भू माफिया व अधिकारियों पर साठ गाँठ के आरोप लगा रहे हैं तिरंगा महाराज का दावा है कि भू माफियाओं से सांठगांठ कर एक बड़ा सिंडीकेट इस घोटाले में शामिल है जिसकी वजह से संबंधित प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं और दबाव में है तिरंगा महाराज लगातार सीबीआई व खुफिया विभाग से जांच की मांग कर रहे और अभी तक किसी भी प्रकार से कोई समस्या का समाधान होता व न्याय होता नहीं दिखाएं केंद्रीय मंत्री छेत्रीय सांसद कौशल किशोर से भी तिरंगा महाराज ने निवेदन किया है कि वह उनके धरना स्थल पर आए और उनका ज्ञापन लेकर पीएम मोदी तक संबंधित डाक्यूमेंट्स पहुंचाएं आज आंदोलन को समर्थन देने समाजसेवी उपेंद्र पाल निधि पाल अतुल मिश्रा मनीष मिश्रा प्रिंस द्विवेदी गोलू धर्मेंद्र सिंह सत्यम सिंह मदन त्रिपाठी बृजेंद्र पांडे सुधीर बाजपेई वरुण शुक्ला प्रभात तिवारी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments