लखीमपुर, 7 अक्टूबर। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के पहले दिन दावेदारों द्वारा छः नामांकन पत्र प्राप्त किये गए मगर एक भी नामांकन पत्र दाखिल नही हुआ। इससे पूर्व आज नामांकन के पहले दिन की शुरुआत डीएम द्वारा नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर की गई। डीएम ने नामांकन प्रक्रिया से जुड़े अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
आज कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में गोला विस उपचुनाव के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौजूद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि आज नामांकन के पहले दिन जबरसिंह ने एक सेट, विनय तिवारी ने 4, विवेक कुमार अवस्थी ने 2, अमन गिरी ने 4 सेट, बलबीर ने 4 व आलोक कुमार ने 1 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। उन्होंने ने बताया कि आज के दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नही हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments