Breaking

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के उपचुनाव में भाजपा-सपा के औपचारिक उम्मीदवारों की घोषणा की जल्दी उम्मीद

लखीमपुर। स्मृतिशेष भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद चुनावी हलचल तेज हो गयी है। सभी प्रमुख सियासी दलों के साथ निर्दलीय दावेदारों ने इस सीट से विजय पताका लहराने के लिए अपनी चुनावी गोटियां सेट करनी शुरू कर दी हैं।
 लगातार हो रही बारिश के बीच बढ़ी चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशासनिक अमले ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल यह सीट भाजपा के खाते में थी। दावेदारों की दौड़ भी सबसे ज्यादा सत्तारूढ़ दल में देखी जा रही है। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई ने इस सीट से उपचुनाव में प्रत्याशिता के लिए स्मृतिशेष विधायक अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी के अलावा ठाकुर प्रसाद गंगवार, ईश्वर दीन वर्मा और विजय माहेश्वरी के नामो की सूची आलाकमान को भेजी है। भाजपा द्वारा अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा आज या कल होने की संभावना है। उधर समाजवादी पार्टी भी इस उपचुनाव में अपना पूरा दमखम लगाती नजर आ रही है। सपा से भी कल तक अधिकृत  उम्मीदवार की घोषणा की उम्मीद है। सपा से दावेदारों की दौड़ में विनय तिवारी सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य दलों व स्वतंत्र दावेदारों ने अपनी कमर कस ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments