लखीमपुर के शाहपुरा कोठी स्थित श्री चित्रगुप्त, माँ दुर्गे मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पारंपरिक तरीके से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।
उल्लेखनीय है कि विगत 2016 में आज के ही दिन भगवान चित्रगुप्त, जगतजननी दुर्गा देवी व भगवान हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा इस स्थानीय शहपुरा कोठी मोहल्ले में स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर में हुई थी। तब से श्रद्धालु लगातार हर वर्ष समर्पण भाव से आज का दिवस मनाते आ रहे हैं। कलम दवात चौराहे से कुछ कदमो की दूरी पर स्थित इस दिव्य मन्दिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी थी। रिमझिम फुहारों के बीच चले इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से हुई। ईश्वर स्तुति, आराधना, हवन व आरती आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ सम्पन्न हुए इस वार्षिक कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना प्रदीप, चित्रगुप्त भक्त प्रशांत सक्सेना ( प्रशांत लाला), नीरज श्रीवास्तव, अनीता निगम, समाजसेवी आरती श्रीवास्तव, अनुराग सक्सेना सहित दर्जनों श्रद्धालू उपस्थिति दर्ज करवाते हुए आस्था का जनजागरण करते रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments