Breaking

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

दिल्ली / अभिनेता/एंकर राजेश पंडित की जनकल्याण संकल्प के साथ दावेदारी से शहर की सियासत में हलचल

      
              ✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव
दैनिक जनजागरण न्यूज। पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के बाद बढ़ी गुलाबी ठंड के बीच आगामी एमसीडी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। दिल्ली के  वार्ड नम्बर 196 मयूर विहार फेस 2 से बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध व्यक्तित्व राजेश पंडित की काउंसलर निगम पार्षद पद की दावेदारी ने दिल्ली शहर की सियासत को चौंका दिया है।
 उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता/अभिनेता राजेश पंडित फिल्मी दुनिया से लेकर भासी(वास्तविक), आभासी दुनिया मे अपनी सक्रियता की वजह से किसी विशेष परिचय के मोहताज नही हैं। समाजसेवी भावना व संस्कार तो इन्हें अपने पिता व माता से विरासत में मिली थी।और माँ सरस्वती तो मानो इनके कंठ में विराजमान हों। जिसको लेकर ये चल पड़े अपने कर्तव्य पथ पर। आवाज व अभिनय की दुनिया मे रेडियो के आर जे से सफर करने वाले श्री पंडित ने टीवी के रुपहले पर्दे से लेकर भोजपुरी फिल्मों व बॉलीवुड में अपनी आवाज व अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा की दर्शकों/श्रोताओं में बेहद लोकप्रिय हो गए। समाजसेवा इनका मुख्य ध्येय था। इन्होंने एनसीआर में कई अनुकरणीय व प्रेरणादायी कार्यो से लोगो के दिलो में खासी जगह बनाई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अभिभावकों की समस्याएं हों या दिल्ली में कलाकारों की मुसीबतें, क्षुधा तृप्ति सेवा हो या जनजागरूकता अभियान, जरूरतमंदों की मूलभूत आवश्यकताएं हों या वंचित वर्ग की शिक्षा, हर मोर्चे पर खड़ा होकर निराकरण का सम्भव प्रयास करते आये। इतना ही नही अपनी रौबदार आवाज के माध्यम से कई प्रतिष्ठित समाचार सेवाओ से जुड़कर जरूरतमंदों की आवाज बनें। इसके अलावा अपने अभिनेता सीनियर व सांसद मनोज तिवारी के अध्यक्ष काल मे भाजपा का प्रमुख दायित्व लेकर इन्होंने दिल्ली में संगठनात्मक मजबूती के लिए कई प्रयास किये और अभिनेता/सांसद श्री तिवारी के हर अभियान व चुनाव में सारथी रहे। 
सेवा के इस स्वरूप को बढ़ाने के लिए सियासी रुख अख्तियार करने वाले श्री पंडित की इस दावेदारी ने सियासतदानों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि अभी चुनाव आयोग की तरफ से न तो डेट आयी है और न ही किसी दल की तरफ से कोई उम्मीदवार तय हुआ है। लेकिन सामूहिक प्रयास, समुचित विकास के स्लोगन के साथ जनकल्याण संकल्प संग श्री पंडित की दावेदारी से जहां एक तरफ मयूर विहार की जनता में हर्षोल्लास है वही दूसरी तरफ अन्य दावेदारों की नींद उड़ गई है।
निवेदन :
www.dainikjanjagran.in को फॉलो कर हमसे जुड़ें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments