Breaking

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

19 वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला के माँ शारदे मंच पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने सम्पन्न किया काव्य गोष्ठी अभिव्यक्ति कार्यक्रम

19वीं राष्ट्रीय पुस्तक मेला मां शारदे मंच पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया काव्य गोष्ठी( अभिव्यक्ति) एक मुलाकात कविताओं के साथ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ रूबी राज सिन्हा ने कहा कि यह बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन का सौभाग्य है ,कि मेरी संस्था साहित्यिक मंच से भी जुड़ी हुई है और अक्सर काव्य गोष्ठी का आयोजन कराती रहती।
19 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला के अंतर्गत बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने काव्य गोष्ठी अभिव्यक्ति का आयोजन कराया,,, पिछले 6 सालों से राष्ट्रीय पुस्तक मेला में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अपनी उपस्थिति दर्ज कराती आ रही है इसके अलावा कई काव्य गोष्ठियों में  राष्ट्रीय पुस्तक मेला के मंच पर जाकर शारदे मां को प्रणाम करने का ,काव्य पाठ करने का सौभाग्य भी डॉक्टर रूबी राज सिन्हा को मिलता रहता है ,,कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तर प्रदेश की यंगेस्ट एंकर एंजिल प्रवीण ने किया कार्यक्रम का मंच संयोजक  राजेश मेहरोत्रा ने किया और विभिन्न आदरणीय रचना प्रेमी और कविगण ने मां शारदे के पटल पर अपनी कविताएं रखी जिनको बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments