आइये एक नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों पर .........
लखनऊ
➡अति वृष्टि से प्रभावित जनपदों के डीएम को निर्देश
➡CM योगी ने प्रभावित जिलों के डीएम के निर्देश दिए
➡राहत कार्य का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करायें-CM
➡लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं- CM योगी
➡संबंधित विभागों के अधिकारी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे।
● लखनऊ। फिल्मों और टीवी के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
● पंचायती राज , ग्राम विकास , नगर विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग , पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें -CM
● गुरुग्राम- मेदांता पहुँचकर DCM बृजेश पाठक ने मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम लिया
● लखीमपुर।
एनएच 730 पर गोला रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक फंसा। एक लेन बन्द। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया
सावधान! एनएच 730 से निकलने वाले ध्यान दें। बाइक, छोटी कार, वैन से गोला में न घुसें, न बाहर निकलें।
दलदल बनी है ओवरब्रिज की सर्विस लेन। सफर करना बेहद खतरनाक
● उत्तर प्रदेश- आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार आने वाले 24 घंटे में प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार हैं
8 अक्टूबर तक प्रदेश भर में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।
पीलीभीत बरेली और रामपुर में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट
तो वही लखीमपुर खीरी , सीतापुर , शाहजहांपुर , संभल ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,हरदोई सहित 40 जिलों के लिए गरज चमक के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है । यह स्थिति 8 अक्टूबर तक बनी रहेगी
उसके बाद एक-दो दिन के लिए बारिश की गति कुछ धीमी होगी लेकिन 11 अक्टूबर को फिर से तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं
● लखनऊ,उन्नाव, नोएडा,आगरा, बरेली, दिल्ली, गुरुग्राम में लधानी ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी
● ज्ञानवापी केस के लिए अहम दिन; शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर कोर्ट सुना सकता है आज फ़ैसला.
● यूपी में ये चार कफ सिरप जहां पाए जाएंगे वहीं जब्त कर लिए जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद हरियाणा की कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा निर्मित चार कफ सिरप को लेकर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये चार सिरप हैं प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड।
● इटौंजा में क्षेत्रीय समस्याओं व गोमती नदी में अवैध कब्जे को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 43 वें दिन बीकेटी तहसीलदार के धरना स्थल पर पहुंचने की संभावना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments